LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News:"खगड़िया आया तो लाश गिनने आया!" पप्पू यादव का सनसनीखेज बयान, बाबूलाल यादव हत्याकांड पर उठाए गंभीर सवाल

Bihar News:पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने खगड़िया के परबत्ता पहुंचकर एक सनसनीखेज बयान दिया है। ...

Pappu Yadav
"खगड़िया आया तो लाश गिनने आया!" - फोटो : reporter

Bihar News: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने खगड़िया के परबत्ता पहुंचकर एक सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा, "जब भी मैं खगड़िया आता हूं, तो लाश गिनने आता हूं।" यह बयान उन्होंने बाबूलाल यादव की हत्या के बाद शोक संतप्त परिवार से मुलाकात के दौरान दिया। पप्पू यादव ने इस हत्याकांड पर गंभीर सवाल उठाए हैं और प्रशासन की कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा है।

बाबूलाल यादव की हत्या के बाद परबत्ता पहुंचे पप्पू यादव ने मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि खगड़िया में लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी है और प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि खगड़िया में अपराधियों का बोलबाला है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

Diarch GO

उन्होंने बाबूलाल यादव हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

पप्पू यादव के इस बयान ने खगड़िया में सनसनी फैला दी है। लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है और वे बाबूलाल यादव के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पप्पू यादव के इस बयान ने बिहार की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार