LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

पांच बार के जदयू विधायक को छठी बार नीतीश कुमार ने चुनावी मैदान में उतारा, टिकट मिलने की छोड़ दी थी उम्मीद

पांच बार के जदयू विधायक को छठी बार नीतीश कुमार ने चुनावी मैद

Khagaria - बेलदौर विधानसभा क्षेत्र से पन्नालाल पटेल ने किया नामांकन दर्ज। दरअसल पिछले दिनों बेलदौर में आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में पन्नालाल पटेल ने अपने संबोधन में कहा था मेरी उम्र अधिक हो गई है मैं जेडीयू के शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है कि अब मैं चुनाव लड़ने लायक नहीं हूं अब मैं अपने पुत्र को चुनाव लड़ाऊंगा

संबोधन के बाद से इस बात का कयास लगाया जा रहा था कि हो सकता है बेलदौर विधानसभा में किसी और को जदयू का टिकट दिया जाए प्रत्याशी कंफर्म होने तक लोग कंफ्यूज थे कि आखिरकार बेलदौर विधानसभा से जदयू का उम्मीदवार कौन होगा लेकिन जैसे ही पन्नालाल पटेल को लेकर घोषणा हुई लोग चकित हो गए

नीतीश कुमार ने किया आग्रह तो हुए तैयार

पन्नालाल पटेल ने बताया मुख्यमंत्री जी ने मुझे एक बार और चुनाव लड़ने का आग्रह किया है जिसे मैं टाल नहीं सका और अब फिर आपके बीच चुनावी मैदान में हूं हालांकि मेरी दिली इच्छा अपने पुत्र को चुनाव लड़ाने की थी लेकिन जब मुख्यमंत्री जी की इच्छा है कि मैं ही चुनाव लड़ो तो मैं आपके बीच हूं और मैं आज हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दर्ज कर लिया है मीडिया के सवाल पर की चुनाव को लेकर क्या तैयारी हैं उन्होंने कहा मैं पहली बार चुनाव में नहीं हूं 25 वर्षों से मैं विधायक हूं 25 वर्षों से बेलदौर के लोग मुझे वोट देकर जीताते रहे हैं और इस बार भी निश्चित रूप से जनता मुझे वोट देगी मैं पहली बार 2000 में विधायक बना था और आज तक विधायक हूं

नामांकन के बाद मीडिया से रूबरू होकर पन्नालाल पटेल ने क्या कहा 

मीडिया से रूबरू होकर पन्ना लाल पटेल ने बताया पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जो फैसला आया है उसके आधार पर मै चुनाव लड़ रहा हूं मेरा चुनाव मुद्दा मेरे द्वारा बेलदौर विधानसभा में किया गया कार्य है जिस पर में लोगों के सामने वोट मांगने जाऊंगा मैं लगातार बेलदौर विधानसभा का विधायक रहा हूं और मैंने विधानसभा में काफी काम किया है जिसको लेकर मैं अपनी जनता के बीच में जाऊंगा

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अमित कुमार