LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

खगड़िया में बड़ा हादसा टला,गंगा की उपधारा में पलटी ओवरलोड नाव, दो दर्जन से अधिक लोगों की बची जान

गंगा की उपधारा में चारा लेकर लौट रहे किसानों और पशुपालकों से भरी नाव अचानक पलट गई. दो दर्जन से अधिक लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया.....

boat capsized in Ganga
गंगा की उपधारा में पलटी ओवरलोड नाव- फोटो : reporter

Bihar News:खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में बुधवार सुबह एक बड़ा नाव हादसा होते-होते टल गया। गंगा की उपधारा में चारा लेकर लौट रहे किसानों और पशुपालकों से भरी नाव अचानक पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग तैरकर या ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकल आए।

यह हादसा कबेला पंचायत के जागृति टोला डुमरिया खुर्द इलाके में उस समय हुआ जब करीब दो दर्जन लोग नाव से दियारा क्षेत्र से चारा लेकर वापस लौट रहे थे। गंगा की उपधारा में पानी के तेज बहाव और नाव पर अत्यधिक भीड़ के कारण नाव डगमगाकर पलट गई।

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तैराक तुरंत नदी में कूद पड़े और जान बचाने में जुट गए। इन ग्रामीणों की सतर्कता और साहस की बदौलत रूबी देवी, अवधि मंडल, शंकर मंडल, मनोज मंडल, सरिता देवी, विकेश मंडल, गायत्री देवी, धरबेंद्र कुमार, दीपक मंडल, ब्यूटी कुमारी, गीता देवी, टिंकू देवी, एंजिल मंडल सहित सभी की जान बच गई।

बता दें कि परबत्ता प्रखंड तीन तरफ से गंगा की बाढ़ से घिरा हुआ है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल है।

NSIT
Nsmch

दियारा इलाके के किसान व पशुपालक रोजाना नाव के सहारे चारा लाने और आने-जाने को मजबूर हैं। इसी बीच ओवरलोड नावों का संचालन जान जोखिम में डाल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की नावों पर कोई निगरानी नहीं है। ओवरलोड नावें धड़ल्ले से चल रही हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नाव परिचालन पर निगरानी और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

रिपोर्ट- अमित कुमार