LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : पिता के जेल जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका इकलौता बेटा, हार्ट अटैक से हुई मौत, अंतिम संस्कार के लिए पिता को एक दिन के लिए मिला पेरोल

Bihar News : पिता के जेल जाने का सदमा इकलौता पुत्र बर्दाश्त नहीं कर सका. हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी है. लेकिन उस समय माहौल गमगीन हो गया. जब पिता को अंतिम संस्कार के लिए एक दिन का पेरोल मिला...पढ़िए आगे

Bihar News : पिता के जेल जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका इ
इकलौते बेटे की मौत - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के डुमरिया बुजुर्ग में आज होली के अवसर पर एक भावुक माहौल बन गया। जब एक शख्स के इकलौते इंजीनियर पुत्र की हार्ट अटैक से मौत हो गयी। इसके बाद हत्या के आरोपी पिता को पैरोल पर 1 दिन के लिए पुत्र के दाह संस्कार में शामिल के लिये जेल से बाहर लाया गया। दरअसल कुछ महीने पहले परबत्ता प्रखंड के डुमरिया बुजुर्ग में विधान चंद्र मिश्र की हत्या हुई थी। जिसमें मुख्य अभियुक्त भवेश मिश्रा को बनाया गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी वह जेल में थे। 

जब पुत्र की मौत हार्ट अटैक से हो गई तो उसे एक दिन के लिए पैरोल पर बाहर लाया गया। जेल से सीधे पुलिस उनके घर पर साथ आई। इकलौता पुत्र जिसका नाम प्रशांत था। वह दिल्ली में इंजीनियर था। जब उसके पिता भवेश मिश्रा को हत्या के मुख्य  आरोपी के रूप में जेल भेजा गया था। पुत्र इन सारी बातों से अनभिज्ञ था। कुछ दिनों के बाद जब प्रशांत गांव डुमरिया बुजुर्ग आया। तब उसे अपने पिता के बारे में पता चला कि मेरे पिताजी हत्या के आरोप में जेल में बंद है। 

सूत्र बताते हैं कि उस समय से उसकी स्थिति खराब होने लगी थी। अब जब उनकी मौत हार्ट अटैक से हो गई है तो कहीं ना कहीं कहा जा रहा है कि पिता का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सका।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट