LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : लोकसभा में एक साल पूरे होने पर सांसद राजेश वर्मा ने कामकाज का दिया लेखा-जोखा, कहा 5 आरओबी की मंजूरी के साथ कराया यह काम....

Bihar News : लोकसभा में सांसद राजेश वर्मा के कार्यकाल के एक साल पूरे हो चुके हैं. इसी कड़ी में उन्होंने अपने कामकाज का लेखा जोखा प्रस्तुत किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : लोकसभा में एक साल पूरे होने पर सांसद राजेश वर्म
कामकाज का लेखा जोखा - फोटो : AMIT

KHAGARIA : खगड़िया के युवा सांसद राजेश वर्मा ने लोकसभा कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के विश्वास का और हमारे प्रयास का आज एक साल पूरा हुआ है। आज हमारे सकारात्मक प्रयास से वर्षो से लंबित परियोजना का सपना साकार हुआ। राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव मानसी स्टेशन पर हुआ। वही लगभग 258 करोड़ की लागत से  5 आर ओबी के निर्माण को स्वीकृति कराया। जिसमे मथुरापुर आर ओबी,मानसी आर ओबी,महेशखूंट आर ओबी, हसनपुर चीनी मिल ,मथुरापुर टेम्पो स्टैंड है। वही अलौली से खगड़िया सवारी गाड़ी तथा विथान से हसनपुर सवारी गाड़ी का परिचालन मंत्री अश्वनी वैष्णव से लगातार आग्रह कर शुरू करवाया। फरकिया की स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ कराने हेतु लगातार प्रयास मेरे द्वारा किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा खगड़िया को लगभग 460.56 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिली। वही हमारे किसान तथा पशुपालको की आमदनी की वृद्धि  हो इसके लिए प्रयासरत था। लगभग 10 करोड़ की लागत से संसारपुर में मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट तथा पशु आहार कारखाना का स्थापना किया गया। 

वही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा मंत्री से मेरे द्वारा अनुरोध किया जा रहा था। वर्षो की माँग थी की अलौली के आगर घाट 63.81 करोड़ की लागत से तथा 99 करोड़ की लागत से नगर सुरक्षा बाँध से दुर्गापुर तक पूल तथा सड़क निर्माण 20 करोड़ की लागत से नगर सुरक्षा बाँध का निर्माण ,20 करोड़ की लागत से आगर घाट पर पूल का निर्माण 13.69  करोड़ की लागत से खगड़िया स्टेशन रोड का निर्माण की  स्वीकृति कराया गया। वही जवाहर नवोदय विद्यालय का 48 करोड़ की लागत से आधुनिक भवन का निर्माण 130 करोड़ की लागत से 50 हजार मैट्रिक टन सायलो गोदाम का शुभारम्भ ,135 करोड़ की लागत से खगड़िया बहादुरपुर सीमा बायपास का निर्माण,लगभग 80 करोड़ की लागत से खगड़िया लोकसभा में  90 स्थानों पर खेल मैदान तथा स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति मिली।

वही 8 करोड़ की लागत से माता कात्यानी धाम के निर्माण को स्वीकृति लगभग 50 करोड़ की लागत से गोगरी तथा परबत्ता के बाँध के मरम्मती का कार्य 35 करोड़ की लागत से कोशी एवं बागमती के कटावरोधी कार्य कराया गया। वही मेरे द्वारा ग्रमीण सड़क बेहतर हो इसके लिए लगातार स्थनीय अधिकारी से लेकर विभागीय अधिकारी तथा मंत्री से मिलकर निर्माण का प्रयास किया गया। इसका परिणाम है कि की लोकसभा क्षेत्र में लगभग 530 करोड़ की लागत से 350 ग्रामीण सड़को का निर्माण की स्वीकृति मिला। वही लोकसभा क्षेत्र के लोगो को बेहतर इलाज मुहैया हो। उंसके।लिए प्रधान मंत्री राहत कोष से लगभग 1 करोड़ राशि जरूरतमंद को उपलब्ध करवाया। वही क्षेत्र के लोगो को पटना तथा दिल्ली ,भागलपुर के अस्पतालों में इलाज में परेशानी न हो इसके लिए  लगभग 3000 से अधिक लोगो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाया,वही मेरे सांसद निधि के 10 करोड़ की लागत से 44 ग्रमीण सड़को का निर्माण ,4 छठ घाट का निर्माण, 120 जगहों पर चापाकल 27 सार्वजनिक जगहों पर हाई मास्क  लाइट तथा 45 जगहों पर सेमी हाई मास्क लाइट तथा पुस्तकालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है वही 2.5 करोड़ की  ओएनजीसी के सीएसआर निधि  से सेमी हाई मास्क लाइट का कार्य कराया जा रहा है वही संसारपुर खेल मैदान  में अटल भवन की स्वीकृति तथा  लोकसभा क्षेत्र में 6 जगहों पर पावर सब स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति के साथ निर्माण होगा ।

वही राजेश वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के अंतिम पायदान के लोगो को उनको सुविधा उपलब्ध करवाना ही हमारी प्राथमिकता है। वही सांसद राजेश वर्मा ने आज प्रेस वार्ता के दौरान कहा की भृष्ट अधिकारी को संरक्षण देने वाले कोई भी हो। वे किसी भी सूरत में बख्से नही जाएँगे। आज इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ,लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि डॉ पवन जायसवाल,हसनपुर सांसद प्रतिनिधि वैधनाथ झा,अलौली सांसद प्रतिनिधि गजाधर यादव,जदयू के उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा में महिला जिलाध्यक्ष स्वेता कुमारी,भाजपा के वंदना कुमारी ,मनीष कुमार ,भाजपा नेत्री गायत्री देवी,भाजपा के गौरव चौधरी, मनीष राय जदयू के राजनीती सिंह उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट