LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News : खगड़िया में गोलीबारी के मामले में कार्रवाई नहीं करना थानेदार को पड़ा महंगा, एसपी ने किया सस्पेंड

Bihar News : खगड़िया में गोलीबारी के मामले में कार्रवाई नहीं करना थानेदार को महंगा पड़ गया. कड़ा एक्शन लेते हुए एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में गोलीबारी के मामले में कार्रवाई नहीं
थाना प्रभारी सस्पेंड - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई गोलीबारी में थानाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठ रहा था। जिसको लेकर पुलिस कप्तान खगड़िया की ओर से भरतखंड थानाध्यक्ष रोशन प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

बताते चलें कि भरतखंड थानाध्यक्ष के मथुरापुर में पिछले दिनों हथियारबंद लोगों द्वारा गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा था की  एक  साथ कई लोग अपने हाथों में हथियार लेकर दूसरे पक्ष पर हथियार से गोलियां चला रहे थे। जिसमें एक युवक मिट्ठू कुमार को पैर  में गोली भी लगी थी। 

Diarch GO

पुलिस कप्तान राकेश कुमार के अनुसार इस मामले को लेकर मथुरापुर से किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं होने के साथ ही गोलीबारी में इस्तेमाल किए हुए हथियार की बरामदगी की भी अभी तक  थानाध्यक्ष द्वारा कोई भी ठोस कारवाई  नहीं की गई थी। जिसको लेकर भरतखंड थानाध्यक्ष पर सवाल उठ रहा था।

आखिरकार रोशन प्रसाद अपनी जिम्मेदारी बखूबी क्यों नहीं निभा रहे थे। जिसको लेकर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बताते चलें कि मथुरापुर मामले में 7 नामजद और 3 अज्ञात लोगों पर कांड दर्ज किया गया है लेकिन किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

NSIT
Nsmch

 खगड़िया से अमित की रिपोर्ट