LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Bihar News : खगड़िया में IAS और NSA का एजेंट बताने वाला नटवरलाल हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने आलीशान मकान से विदेशी शराब समेत कई सामान किया बरामद

Bihar News : खुद को कभी आईएएस अधिकारी तो कभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताने वाले जालसाज मनीष कुमार गुप्ता को खगड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar News : खगड़िया में IAS और NSA का एजेंट बताने वाला नटवरल
फर्जी IAS गिरफ्तार - फोटो : AMIT

KHAGARIA : खुद को कभी आईएएस अधिकारी तो कभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताने वाले कथित जालसाज मनीष कुमार गुप्ता को खगड़िया पुलिस और डीआईयू की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को गोगरी जमालपुर स्थित उसके आलीशान आवास पर छापेमारी कर कई संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनीष कुमार गुप्ता पर आरोप है कि वह खुद को बड़ा सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को प्रभावित करता था और इसी पहचान के सहारे कथित तौर पर जालसाजी करता था। बताया जा रहा है कि उसके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति, आलीशान मकान और महंगी गाड़ियां हैं। पुलिस की नजर में आने के बाद शुक्रवार को खगड़िया पुलिस और डीआईयू की टीम ने उसके आवास पर छापेमारी की।

महंगी गाड़ियों पर लगा था ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया’ का बोर्ड

पुलिस सूत्रों की मानें तो मनीष गुप्ता जिन दो महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल करता था, उन पर ‘गवर्नमेंट ऑफ इंडिया’ का बोर्ड लगा हुआ था। इसी तरह वह लोगों के बीच खुद को कभी आईएएस अधिकारी तो कभी अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताता था। हालांकि इन दावों की वास्तविकता क्या है, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Diarch GO

छापेमारी में विदेशी शराब, लैपटॉप और एटीएम समेत कई सामान

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके आवास से विदेशी शराब, कथित तौर पर बारहसिंगा का सींग, एटीएम कार्ड, लैपटॉप सहित जालसाजी से जुड़े कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस के पहुंचने पर मनीष द्वारा अधिकारियों को कथित तौर पर बरगलाने की कोशिश किए जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

करोड़ों की संपत्ति को लेकर भी जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनीष गुप्ता के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति होने की सूचना मिली थी। इसी को लेकर पुलिस अब उसकी संपत्ति, बैंक खातों, वाहनों और अन्य आर्थिक गतिविधियों की भी जांच कर सकती है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संपत्ति उसने किस माध्यम से अर्जित की। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में पूरी जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी। अधिकारियों के अनुसार, मामले को लेकर खगड़िया के पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पुलिस की जांच और एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मनीष गुप्ता के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई क्या है और बरामद सामान का जालसाजी के मामले से किस तरह संबंध है।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट