LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar politics - कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे मुकेश सहनी, निषाद का वोट अब बिकेगा नहीं

Bihar politics - मुकेश सहनी ने साफ कर दिया है कि आनेवाले बिहार चुनाव में निषाद समाज के लोगों को खरीदा नहीं जा सकता है, वह बिकेगा नहीं।

Bihar politics - कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे मुकेश सहनी, निष

Khagaria - विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज खगड़िया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद का वोट अब बिकेगा नहीं। निषाद अब उन्हें ही वोट करेगा जो इनके हित की बात करता हो। 

उन्होंने कहा कि पहले शराब और पैसे के बल पर निषादों का वोट खरीद लिया जाता था  लेकिन बाद में इसे कोई पूछता नहीं था। आज हमने यह दिखा दिया है कि अब निषाद केवल मछली नहीं मारेगा बल्कि विधायक भी बनाएगा और सरकार भी बनेगा। 

Diarch GO

हम लालू यादव के विचारधारा वाले लोग

उन्होंने कहा कि हमलोग लालू यादव की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं, जो नीचे बैठने वाले गरीबों को कुर्सी पर बैठाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब ने देश की आजादी के बाद हम सभी को वोट देने का अधिकार दिया है। जिसमें हम अपनी सरकार चुनते है। लेकिन आज उस वोट को छीनने की कोशिश की जा रही है।

सबका कल बेहतर होगा

उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा हमे अपना वोट और अधिकार बचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अब गांव गांव जाने की अपील करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाइए,  हम सबका कल बेहतर होगा। जब अपनी सरकार बनेगी तो वह हमारी समस्या का भी हल करेगी। 

NSIT
Nsmch

गरीब का बेटा बनेगा सीएम

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि पहले राजा के घर ही राजा पैदा होता था लेकिन अब वोट की ताकत से पीएम और सीएम का चुनाव होता है। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट रहिए और महागठबंधन की सरकार बनाइए। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस साल चुनाव होना है और इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दीजिए।