LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : बिहार में तीन बच्चों की माँ देवर के साथ हुई फरार, पीड़ित पति ने न्याय की लगायी गुहार, ससुर बोला- तुमने बेटी की देख-रेख ठीक से नहीं किया...

Bihar News : बिहार में तीन बच्चों की माँ अपने ही देवर के साथ फरार हो गयी. इसके बाद पीड़ित पति ने न्याय की गुहार लगाया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में तीन बच्चों की माँ देवर के साथ हुई फरा
देवर संग भाभी फरार - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के डुमरिया गांव में तीन बच्चे की मां अपने पति के ममेरे भाई के साथ घर से पांच तोले सोने और 50 हज़ार रूपये लेकर फरार हो गई। मिली जानकरी के मुताबिक महिला का पति ड्राइवर है जो अक्सर रात में घर से बाहर रहता है। इसी मौके का फायदा उठाकर पत्नी अपने आशिक के साथ अपने दो बेटे को लेकर फरार हो गई। पति ने अपनी पत्नी के नाम से जमीन भी खरीदा था। 

घटना के संबंध में पति राहुल कुमार ने बताया की उसकी पत्नी का नाम सोनाली कुमारी है। उसे तीन बच्चे हैं जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री है। कहा की मैं ड्राइवर हूं और अक्सर गाड़ी लेकर दूसरे शहर जाता रहता हूं। इसी बीच मेरे ममेरे भाई मंटू कुमार के संपर्क में मेरी पत्नी आ गई और उसने  मेरी पत्नी को मेरे खिलाफ खड़ा कर दिया और घर से 50 हज़ार रूपये और मेरे दोनों बेटे को लेकर फरार हो गई। 

युवक ने बताया की मेरा ससुराल अमरपुर में है। अब ससुराल वाले भी मुझे धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। मेरा ससुर भी कहता है कि मैं आप पर मुकदमा करूंगा। आपने मेरी बेटी का देख रेख अच्छे से नहीं किया। सवाल यह उठता है की मैं अपने परिवार के भरण पोषण के लिए दूसरे की गाड़ी चलाकर जीवकोपार्जन कर रहा हूं। इसमें मेरी गलती क्या है। अगर मैं जीविकोपार्जन करने के लिए गाड़ी नहीं चलाऊंगा तो मेरा परिवार मेरी पत्नी क्या खायेगी।

पीड़ित पति ने बताया की बीते 30 जून से ही मेरी पत्नी मेरे ममेरे भाई के साथ फरार हो गई है।  मैंने परबत्ता थाना में आवेदन दे दिया है। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे मेरे पास वापस आ जाए। वहीँ परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया  कि आवेदन ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है जांचोंपरांत कार्रवाई की जाएगी। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट