LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

KHGARIA NEWS : एशिया के सबसे जहरीले रसेल वाईपर सांप का खगड़िया में डायल 112 की टीम ने किया रेस्क्यू, लोगों ने की राहत की सांस

KHGARIA NEWS : एशिया के सबसे जहरीले रसेल वाईपर सांप का खगड़िय

KHAGARIA : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव शिरोमणी टोला में बीते कई दिनों से एशिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाले रसैल वायपर के देखे जाने से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था। गांव के लोग खासकर रात के समय घर से बाहर निकलने से कतराने लगे थे। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को लेकर परिजन काफी चिंतित थे, क्योंकि रसैल वायपर को अत्यंत आक्रामक और घातक माना जाता है। ग्रामीणों के अनुसार सांप अक्सर रिहायशी इलाके के आसपास दिखाई दे रहा था, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका लगातार बनी हुई थी। इसी क्रम में स्थानीय निवासी रितेश कुमार और टुनटुन सनगही ने सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए डायल 112 पर कॉल कर तुरंत इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे एहतियात और विशेषज्ञता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब 4 फीट लंबे अत्यंत जहरीले रसैल वायपर को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस टीम ने आसपास मौजूद ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रखा, ताकि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।

Goal 2026

डायल 112 पर कार्यरत सिपाही निर्मल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उन्होंने कहा, “यह सांप काफी जहरीला है। रेस्क्यू के बाद इसे सुरक्षित वाहन से जंगल क्षेत्र में ले जाया जा रहा है, जहां इसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया जाएगा।”

रेस्क्यू के सफल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव में भय का माहौल समाप्त हो गया और लोग डायल 112 की टीम की तत्परता, साहस और मानवीय पहल की जमकर सराहना करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते रेस्क्यू नहीं होता तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि डायल 112 न केवल आपराधिक घटनाओं में, बल्कि आपात और जनहित से जुड़े मामलों में भी त्वरित और प्रभावी भूमिका निभा रही है। डायल 112 की सक्रियता से नयागांव शिरोमणी टोला के ग्रामीणों ने चैन की सांस ली और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट