LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BIHAR NEWS - विधानसभा में विधायक ने सदर अस्पताल की जर्जर हालत पर सरकार से मांगा जवाब, कहा- डॉक्टर तो छोड़िए, ड्रेसर भी खोजना पड़ता है...

BIHAR NEWS - खगड़िया सदर अस्पताल की खराब स्थिति का मुद्दा विधानसभा में उठा, विधायक छत्रपति यादव ने सदन को बताया कि अस्पताल में ड्रेसर से लेकर डॉक्टर तक की कमी है। एस्करे नहीं होता है। हड्डी से जुड़ी बीमारी का इलाज भी नहीं होता है।

 BIHAR NEWS - विधानसभा में विधायक ने सदर अस्पताल की जर्जर हा
खगड़िया सदर अस्पताल में सुधार की मांग- फोटो : अमित कुमार

KHAGARIA - खगड़िया विधायक छत्रपति यादव ने सदर अस्पताल खगड़िया और विभिन्न स्वास्थ्य केन्दों में कमी पर  विधानसभा में आवाज  उठाया। उन्होंने अस्पताल की जर्जर हालत से सदन को अवगत कराया और यहां की कमियों को जल्द दूर कराने की मांग की।

बताते चलेX कि खगड़िया सदर अस्पताल की जर्जर स्थिति पूरे खगड़िया में चर्चा का विषय बना हुआ है आमतौर पर जिले के विभिन्न प्रखंड में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  की स्थिति की जर्जरता तो समझ में आती है लेकिन जहां एक जिला का सदर अस्पताल ही जर्जर हो भला उस जिला का स्वास्थ्य कैसे ठीक रहेगा। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी ड्रेसर की कमी, कर्मियों की कमी लगातार चर्चा में रहती है। सदर अस्पताल में दो लेडिज डॉक्टर की मौजूदगी महिला रोगियों को परेशानियों का सबब बनता है। अगर आप हड्डी रोग से पीड़ित है तो सदर अस्पताल में आपका इलाज नहीं हो पाएगा। अगर आपको एक्स-रे करवानी है उसके लिए सदर अस्पताल में टेक्नीशियन की व्यवस्था नहीं है। 

इन सारी कमियों पर खगड़िया विधानसभा के विधायक छत्रपति यादव ने आज विधानसभा में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। खगड़िया सिविल सर्जन रविंद्र कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल की कमियों को विभाग के संज्ञान में दी गई है जल्द ही इसके निपटारा  का आश्वासन मिला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार विधानसभा में विधायक की आवाज उठाने के बाद भी सदर अस्पताल की बदहाली कब दूर होती है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट