LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : खगड़िया में 460 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का होगा निर्माण, जदयू विधायक संजीव कुमार सीएम नीतीश और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

Bihar News : खगड़िया में 460 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. परबत्ता से जदयू विधायक संजीव कुमार ने इसके लिए सीएम नीतीश का आभार जताया है....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में 460 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का
सीएम का आभार - फोटो : AMIT

KHAGARIA : खगड़िया जिला में मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु सरकार द्वारा 460 करोड़ रुपए कि प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। जिसके बाद परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा की इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समस्त परबत्ता विधानसभा क्षेत्र वासियों की ओर से आभार प्रकट करते हैं। 

उन्होंने कहा की पिछले चार साल से विधानसभा में इस मुद्दे को उठाता रहा हूं। पिछले वर्ष मुख्य्मंत्री के समाधान यात्रा और इस साल प्रगति यात्रा के दौरान भी मेरी इस मांग को उन्होंने बैठक में स्वीकृति दी थी। कल प्रशासनिक स्वीकृति देने से मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ हो गया है। 

इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण से आस पास के चार जिले के लोगों को सुविधा मिलेगी। जिले के लोगों को ईलाज हेतु बेहतर सुविधा यहीं मिलेगी।  विधायक ने कहा कि ये जिलेवासियों के बड़ा गौरव का दिन है। मेडिकल कॉलेज खुलने से रोजगार का भी सृजन होगा। जिले के अर्थ व्यवस्था में सुधार होगा। विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को बधाई दिया।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट