LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

BIHAR DOWRY MURDER - दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता को फांसी पर लटका कर ससुराल वालों ने मार डाला, माता-पिता का पहले हो चुका है देहांत

BIHAR DOWRY MURDER - दहेज हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।जिसमें अब एक और विवाहिता को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ससुरालवालों ने दहेज मे बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता के लिए फांसी का फंदा तैयार कर उसे मार दिया।

BIHAR DOWRY MURDER - दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता को
नवविवाहिता की दहेज हत्या- फोटो : अमित कुमार

KHAGARIA - खगड़िया जिला अलौली प्रखंड के रौन गांव में एक नव विवाहिता को ससुराल वालों ने बाइक दहेज के रूप में नहीं देने से फांसी पर लटका कर मार डाला। नव विवाहिता की पहचान रौन गांव निवासी सुभाष यादव की 20 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है।

मृतक  सुनीता देवी के जीजा सरवन कुमार ने बताया कि उसकी साली को बाइक के लिए बार-बार प्रताड़ित किया जाता था> जबकि पीड़िता के माता-पिता दोनों का देहांत हो गया है उसके भाई दिल्ली में रहकर काम करते हैं। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही बाइक के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था।  

Diarch GO

अलौली थाना अध्यक्ष समेंद्र कुमार ने बताया नव विवाहिता के शरीर पर कई जख्म पाए गए हैं अर्थात यह स्पष्ट हो रहा है कि कहीं ना कहीं ना विवाहिता को पीट-पीट कर फांसी पर लटका दिया गया है इसके लिए जांच टीम बुलाई जा रही है जांचोंप्रांत ही स्पष्ट हो पाएगा किस प्रकार नवविवाहिता की जान गई है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट