LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News : खगड़िया में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

Bihar News : खगड़िया में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हु
विवाहिता की मौत - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखंडी टोला में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। मृतका की पहचान 21 वर्षीय ऋषि कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी मात्र एक साल पहले ही हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, ऋषि कुमारी का शव उसके ससुराल से बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव गले में फंदे से झूलती हालत में पाया गया। इधर, मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऋषि की हत्या उसके पति, सास और ससुर ने मिलकर की है। उनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का दावा है कि पहले मारपीट की गई और फिर गले में फंदा लगाकर उसकी जान ले ली गई। 

Diarch GO

घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपित ससुराल पक्ष पर निगरानी रखी जा रही है।

इस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवविवाहित की मौत की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

NSIT
Nsmch

खगडिया से अमित की रिपोर्ट