LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Love Story: गाजियाबाद से खगड़िया तक प्यार की दौड़, मंदिर में रचाई शादी, विवाह के बाद थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar Love Story: खगड़िया की गलियों में इस प्रेम विवाह की चर्चा जोरों पर है। जहां एक ओर यह कहानी आजाद प्यार की मिसाल बन रही है, वहीं दूसरी ओर ...

Bihar Love Story
गाजियाबाद से खगड़िया तक प्यार की दौड़- फोटो : reporter

Bihar Love Story:"जब-जब प्यार पर पहरा हुआ है, तब-तब इश्क और भी गहरा हुआ है" —इस कहावत को गाजियाबाद की करिश्मा कुमारी और खगड़िया के रौशन कुमार की प्रेम कहानी ने एक बार फिर साकार कर दिया है। गाजियाबाद की 20 वर्षीय युवती करिश्मा कुमारी, अपने 24 वर्षीय प्रेमी रौशन कुमार से मिलने और शादी करने के लिए सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर खगड़िया पहुंच गई। तीन साल पहले महेशखूंट के बन्नी गांव में एक शादी समारोह में हुई मुलाकात से शुरू हुआ प्रेम, अब शादी के बंधन तक पहुंच गया है।

दोनों ने 26 जून को एक शिव मंदिर में विवाह कर लिया। करिश्मा का कहना है कि “मैंने रौशन से बिना किसी दबाव के प्रेम विवाह किया है। मैंने खुद निर्णय लिया और ग़ाज़ियाबाद से अकेले खगड़िया चली आई।”

Diarch GO

करिश्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले फोन पर रौशन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस बहस के बाद उसने चुपचाप गाज़ियाबाद छोड़ने का फैसला किया, ट्रेन पकड़ी और खगड़िया पहुंच गई। आधे रास्ते में रौशन को सूचना दी कि वह उसके पास आ रही है।अगले ही दिन दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।

रौशन ने भी इस रिश्ते को पूरा समर्थन देते हुए कहा कि मैंने करिश्मा से सच्चा प्यार किया है और अब हमने विवाह कर लिया है।

NSIT
Nsmch

अब प्रेम कहानी में ट्विस्ट आया और करिश्मा की मां उर्मिला देवी को जब इस शादी की खबर मिली तो उन्होंने पसराहा थाने में पहुंचकर बेटी को वापस सौंपने की गुहार लगाई। उन्होंने युवक पर अपहरण और बहलाने-फुसलाने का आरोप लगाया। हालांकि थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने साफ कहा कि "दोनों बालिग हैं और स्वेच्छा से शादी की है, इसलिए पुलिस इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती।"

उर्मिला देवी ने पुलिस कप्तान को आवेदन देकर यह भी आरोप लगाया कि थानेदार ने उनसे डीजल का खर्च मांगा और अभद्र व्यवहार किया। वहीं थानाध्यक्ष ने इन आरोपों को "निराधार और झूठा" बताया।

करिश्मा की मां का दावा है कि बेटी नाबालिग है, जबकि करिश्मा के पास मौजूद आधार कार्ड के अनुसार वह बालिग है। अब इस प्रेम विवाह की कानूनी वैधता और उम्र का निर्धारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

रौशन की मां पिंकी देवी ने इस रिश्ते को स्वीकार करते हुए कहा कि "करिश्मा अब मेरी बहू नहीं, बेटी है। मैं उसे पूरी तरह अपनाऊंगी।"

खगड़िया की गलियों में इस प्रेम विवाह की चर्चा जोरों पर है। जहां एक ओर यह कहानी आजाद प्यार की मिसाल बन रही है, वहीं दूसरी ओर यह पारिवारिक असहमति, सामाजिक मतभेद और कानून व्यवस्था के टकराव का दृश्य भी प्रस्तुत कर रही है।

रिपोर्ट- अमित कुमार