LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : पति को छोड़कर नाबालिग भतीजे से शादी करना महिला को पड़ा महंगा, सास-ससुर ने जमीन पर पटक-पटककर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Bihar News : पति को छोड़कर नाबालिग भतीजे से शादी करना महिला क

KHAGARIA : जिले के  कुलहरिया गांव में 38 वर्षीय चाची को 16 वर्ष के भतीजे से प्यार हो गया था। महिला का पति श्रवण कुमार दूसरे शहर में मजदूरी का काम करता था। जब वह घर लौट कर आया था तो पता चला की उसकी पत्नी कई दिनों से गायब है। तीन दिन के बाद जब पत्नी घर वापस आई थी। तब उसने अपने पति से कहा था कि मैं आपके भतीजे से प्यार करती हूं अब मैं उसी के साथ रहना चाहती हूं।

इसके बाद कुलहड़िया गांव के श्रवण कुमार ने परबत्ता थाना में आवेदन दिया था कि 2012 में मेरी शादी कंचन देवी से हुई है जिसमें मुझे तीन बच्चे हैं। मैं दूसरे शहर में रहकर मजदुरी करता हूं और अपनी पत्नी को बराबर रुपया भेजता रहता था। मुझे पता चला कि मेरी पत्नी का मेरे 16 वर्षीय भतीजे प्रवीण कुमार  से अवैध संबंध है। जब मैं घर वापस लौटा तो गांव से दोनों फरार हो गए। जब दो दिन बाद वापस आए तो मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि मैं आपके साथ नहीं रहना चाहती।

इस मामले पर कुलहड़िया के सरपंच ने सामाजिक स्तर पर उस नाबालिग भतीजे और महिला की शादी कर दी थी। जिस पर भी बवाल मचा था कि किस प्रकार एक जनप्रतिनिधि एक नाबालिग की उम्र दराज महिला से शादी करा सकता है। हालांकि वह भी जांच का विषय है अभी तक उसे पर कुछ निर्णय नहीं आया है। अभी इसी बीच सोशल मीडिया पर  महिला कंचन देवी को उसकी सास और ससुर द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां महिला  युवक  प्रवीण कुमार को छोड़ना नहीं चाहती है। वहीं  युवक के मां-बाप उसे महिला को रखना नहीं चाहते। इसी नोक झोक में महिला की पिटाई की जा रही है। नाबालिग के माता-पिता उसे किसी तरह घर से भगाना चाहते हैं और महिला घर से भागना नहीं चाहती है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट