LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Khagaria News: महाशिवरात्रि पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान युवक डूबा, मौत से मचा हड़कंप

महाशिवरात्रि के अवसर पर रुपौहली गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई।...

 Ganges river
गंगा नदी में स्नान करने के दौरान युवक डूबा- फोटो : Reporter

Khagaria News महाशिवरात्रि के अवसर पर रुपौहली गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना परबत्ता नगर पंचायत के अंतर्गत हुई, जहाँ हजारों लोग गंगा स्नान कर रहे थे। मृतक युवक की पहचान कन्हैयाचक गाँव के पंकज चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है।

अंशु कुमार अपने दोस्तों के साथ गंगा घाट पर स्नान कर रहा था। दोस्तों ने बताया कि वे डब्बा फेंककर एक-दूसरे को तैर कर लाने की चुनौती दे रहे थे। अंशु कुमार ने भी डब्बा फेंका और उसे लाने के लिए तैरने लगा, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया।

दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद गाँव में खबर दी गई, जहाँ से लोग जमा होकर आए, लेकिन किसी से भी उसे निकालना संभव नहीं हो सका।अंत में परबत्ता अंचल अधिकारी मोना गुप्ता को खबर दी गई, जिन्होंने स्थानीय गोताखोर को भेजा। एक घंटे की मशक्कत के बाद अंशु कुमार का शव बाहर निकाला गया।

इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- अमित कुमार