LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News:खगड़िया को मिलेगा अनाज भंडारण का नया उपहार, 150 करोड़ की लागत से बने 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले साइलो का उद्घाटन कल

Bihar News: खगड़िया में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्याधुनिक साइलो गोदाम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

Khagaria
खगड़िया को मिलेगा अनाज भंडारण का नया उपहार- फोटो : reporter

Bihar News: खगड़िया जिले के पसराहा में 23 जून को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा, जब लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्याधुनिक साइलो गोदाम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री, बिहार के उपमुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार, और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा जैसे गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

यह साइलो गोदाम न केवल खगड़िया, बल्कि आस-पास के जिलों के हजारों किसानों के लिए एक वरदान साबित होगा। अनाज के सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भंडारण से किसानों को बेहतर दाम मिलेगा और डीलरों व लाभुकों को खराब गुणवत्ता की शिकायतों से मुक्ति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Diarch GO

सांसद राजेश वर्मा ने जानकारी दी कि प्रयास किया जा रहा है कि यहां स्थानीय किसानों के लिए गेहूं क्रय केंद्र भी जल्द चालू किया जाए, ताकि वे सीधे खेत से सही मूल्य पर अपना अनाज बेच सकें।

परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि कल का दिन हमारी विधानसभा के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। इस साइलो से हमारे क्षेत्र के किसानों को भारी राहत मिलेगी और यह विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।पूरे जिले में इस उद्घाटन को लेकर उत्साह का माहौल है। जिला प्रशासन ने अनुमान लगाया है कि उद्घाटन समारोह में हजारों लोग शामिल होंगे और उसी अनुसार तैयारियां जोरों पर हैं।यह साइलो गोदाम खगड़िया को खाद्य भंडारण के क्षेत्र में बिहार के प्रमुख जिलों में अग्रणी बना देगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार