LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

खगड़िया में एसपी ने झूठे केस में फंसाकर वसूली के आरोप में थानेदार समेत छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Bihar Police: खगड़िया में झूठे केस में फंसाकर 80 हजार रुपये की वसूली करने के आरोपी थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मियों को एसपी राकेश कुमार ने निलंबित कर दिया है.

खगड़िया में एसपी ने झूठे केस में फंसाकर वसूली के आरोप में था

N4N डेस्क: खगड़िया पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलौली थाना के बहादुरपुर ओपी पिकेट के थानाध्यक्ष अजय कुमार, तीन सिपाही और दो चौकीदारों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल जिले के अलौली थाना क्षेत्र के पड़री निवासी आशुतोष कुमार ने आरक्षी अधीक्षक को आवेदन देकर इस बात से अवगत कराया था कि वह छह आदमी के साथ अपने बोलोरो गाड़ी से 13 मार्च की रात्रि 2:00 बजे बरेय गांव से अपने घर जा रहा था।

इसी क्रम में बहादुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में बहादुर थाना की गाड़ी आई और उसने मेरी गाड़ी रोककर मेरी गाड़ी पर शराब रखकर फोटो खींच लिया साथ ही थाना में बंद करने का डर दिखाकर मेरे एटीएम से ₹80000 निकाल लिया।

आरक्षी अधीक्षक ने बताया इस घटना की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 02 द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया जिसमें सीसीटीवी फुटेज जीपीएस के मैप का निरीक्षण, सभी पक्षों से बातचीत की गई तत्पश्चात या स्पष्ट हो रहा है कि इस घटना में पुलिस की संलिपिता दिखती है। जिसमें ओपी अध्यक्ष अजय कुमार, गाड़ी चालक नागेश्वर राम, सिपाही मनोज कुमार, भीम कुमार, चौकीदार  सुरेश कुमार और दीपक कुमार की कर्तव्यहीनता ,अनुशासनहीनता, एवं अयोग्य पुलिस  का परिचायक प्रतीत होता है तथा इन सभी को सामान्य जीवन यापन भत्ता के तहत निलंबित किया जाता है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट