LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

US Film Festival : यूएस फिल्म फेस्टिवल में खगड़िया के आलोक राज की फिल्म 'सूरजमुखी' का चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

US Film Festival : यूएस फिल्म फेस्टिवल में खगड़िया के आलोक र

KHAGARIA : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अगुवानी (बाबरहा) गांव के निवासी आलोक राज, जो एक चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और रंगकर्मी हैं, की फिल्म ‘सूरजमुखी’ को अमेरिका के प्रतिष्ठित यूएस फिल्म फेस्टिवल में चयनित किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल खगड़िया, बल्कि पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है। सूरजमुखी’ फिल्म कंट्री रोड्स फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है, जिसका निर्देशन सुमित सिन्हा ने किया है। 

खगड़िया के कलाकार

सुमित मूलतः हज़ारीबाग, झारखंड के रहने वाले हैं। यह फिल्म सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। इस फिल्म में खगड़िया के दो युवा कलाकार — आलोक राज और मिथलेश कुमार — की महत्वपूर्ण भूमिका है। दोनों रंगमंच की दुनिया से लंबे समय से जुड़े हैं और भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय से अभिनय के क्षेत्र में स्कॉलरशिप भी प्राप्त कर चुके हैं।

मिथलेश कुमार की उपलब्धियां

मिथलेश कुमार, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), वाराणसी से पास आउट हैं और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मों और रंगमंच प्रस्तुतियों में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। करीब 7-8 महीने पहले आलोक राज की एक शॉर्ट फिल्म ‘डेर मिनट’ भी राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था।

बधाईयों का ताँता 

आलोक राज को इस सफलता के लिए क्षेत्रवासियों, रंगकर्मियों और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों ने मंगल आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं कि वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें और बिहार का नाम रोशन करते रहें।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट