LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Crime In Khagaria: खगड़िया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो कुख्यात अपराधी हथियार के साथ धराए

खगड़िया पुलिस द्वारा दो अपराधियों को दो जिंदा कारतूस और दो देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया।

Crime In Khagaria
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी- फोटो : Reporter

Crime In Khagaria: खगड़िया जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से दो देसी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

दो अपराधी धराए

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के नाम अभिनंदन कुमार और पंकज कुमार हैं। इन दोनों अपराधियों के खिलाफ परबत्ता थाना, पसराहा थाना सहित अन्य थानों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

खगड़िया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों को अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में पसराहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस का बयान

पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इनके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं और इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करने में मदद मिलेगी। पुलिस अब इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किन अन्य अपराधों में शामिल थे।

NSIT
Nsmch

 अमित की रिपोर्ट