LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Bihar Crime News : खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा हैरियर से 3 लाख की स्मैक किया बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News : खगड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से 3 लाख का स्मैक बरामद किया है. वहीँ मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा हैरि
3 लाख की स्मैक बरामद - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले में नशे के काले कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में परसाहा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एनएच-31 पर घेराबंदी कर एक लग्जरी टाटा हैरियर गाड़ी से 200 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी जा रही है।

गुप्त सूचना पर बजरंगबली मंदिर के पास घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में परसाहा पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि तस्कर टाटा हैरियर वाहन (BR-01EK1625) से भारी मात्रा में स्मैक लेकर एनएच-31 के रास्ते गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही परसाहा थाना चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई, जिसमें पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी।

गिरफ्तार तस्करों में गोगरी और परसाहा के युवक शामिल

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को दबोचा है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी सौरभ कुमार (21) और परसाहा थाना क्षेत्र के सलतपुर निवासी रूपक कुमार (27) व परमानंद यादव (35) के रूप में हुई है। पुलिस इन तीनों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

लग्जरी गाड़ी और मोबाइल फोन भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से 200 ग्राम स्मैक के साथ-साथ अपराध में इस्तेमाल की गई टाटा हैरियर कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। तस्करों के मोबाइल डेटा के जरिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्मैक की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और जिले में इसे कहाँ खपाने की तैयारी थी।

NSIT
Nsmch

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में परसाहा थाना में कांड संख्या 258/25 के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। खगड़िया पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में नशा तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे, जिनकी इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

अमित की रिपोर्ट