LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : खगड़िया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों की बड़ी खेप के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : खगड़िया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारो

KHAGARIA : पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देशानुसार हथियार तस्करी एवं तस्करों के विरुद्ध लगातार छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में डी आई यू खगड़िया एवं पसराहा थाना पुलिस के संयुक्त कार्रवाई के द्वारा पांच देसी , एक पिस्टल, 25 जिंदा कारतूस के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । हथियार तस्कर की पहचान चंदन कुमार पिता मनीष कुमार शाह खुटिया  मानसी के रूप में की गई है। 

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया लगातार हथियार तस्करों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। हथियार की फिनिशिंग को देखकर यह लग रहा है कि किसी प्रशिक्षित हथियार तस्कर ने इस हथियार को बनाया है। उन्होंने बताया की चंदन कुमार से बातचीत में यह पता चला है की यह हथियार मुंगेर जिला में बनाया गया है। 

चंदन कुमार की गिरफ्तारी के साथ उसके साथ पांच देसी कट्टा एक देशी पिस्तौल 25 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की गिरफ्तार चंदन कुमार का आपराधिक इतिहास पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं पता चल पाया है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट