LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को खगड़िया पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या और लूट सहित दर्ज हैं कई मामले

Bihar News : खगड़िया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर हत्या और लूट सहित कई मामले दर्ज हैं.....पढ़िए आगे

Bihar News : 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को खगड़िया पुलिस
50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : AMIT

KHAGARIA : पुलिस अधीक्षक खगड़िया के आदेश अनुसार इन दिनों अपराधिक गतिविधि में संलिप्त साथ ही साथ इनामी अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसी सिलसिले में डी आई यू एवं मानसी पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में 50000 का इनामी मनखुश कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार अपराधी मनखुश कुमार यादव जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी का निवासी है। जिस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और पुलिस पर हमले सहित कई आरोपों के दर्जनों कांड विभिन्न थानों में दर्ज है। गिरफ्तार मनखुश कुमार यादव को दो देसी लोडेड कट्टा,12 जिंदा कारतूस के साथ मानसी थाना क्षेत्र के अमनी के बीसबीघी बहियार से गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया की मनखुश कुमार यादव की नाम अपराधी है और इसकी तलाश खगड़िया पुलिस को लंबे समय से थी। पुलिस इस अपराधी की गिरफ़्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट