LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime News : 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को खगड़िया पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्या का आरोप सहित दर्ज हैं कई मामले

Bihar Crime News : खगड़िया पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर हत्या की कोशिश और पुलिस टीम पर हमला सहित कई मामले दर्ज हैं....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को खगड़िया
50 हज़ार का इनामी गिरफ्तार - फोटो : AMIT

KHAGARIA : पुलिस अधीक्षक खगड़िया के आदेश के बाद लगातार विभिन्न थानों द्वारा अपराधी गतिविधि में संलिप्त लोगों सहित अपराधियों को धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। इसी के तहत मड़ैया पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 50 हज़ार रुपए के इनामी और दर्जनों कांड के अभियुक्त मूसो यादव उर्फ रामधारी यादव को मड़ैया थाना अंतर्गत अररिया बासा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि रामधारी यादव दर्जनों कांड का अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट, हत्या का आरोप, पुलिस पर हमला जैसे कांड में संलिप्त इस अपराधी का खौफ परबत्ता और गोगरी प्रखंड में वर्षों से बना हुआ था। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2024 में अनुमंडलाधिकारी गोगरी दंडाधिकारी के आदेश के बाद जमीन नापी के क्रम में रामधारी यादव उर्फ मूसो यादव का हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ था। 

बताते चलें कि रामधारी यादव खगड़िया के टॉप 10 अपराधी में शामिल था। जिसपर पुलिस ने 50 हज़ार रुपए का इनाम रखा था। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट