LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Khagaria grain storage center: खगड़िया के पसराहा में 110 करोड़ की लागत से बना साइलो भंडारण केंद्र, 23 जून को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के हाथों होगा उद्घाटन

Khagaria grain storage center: खगड़िया के पसराहा स्टेशन के पास 110 करोड़ की लागत से बने अनाज साइलो भंडारण केंद्र का उद्घाटन 23 जून को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी करेंगे।

Khagaria grain storage center
केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री प्रह्लाद जोशी- फोटो : social media

Khagaria grain storage center: खगड़िया जिले के पसराहा रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास रेल लाइन से सटे लिप लॉजिस्टस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा करीब 110 करोड की राशि से (साइलो ) अनाज भंडारण केंद्र का उद्घाटन 23 जून को उपभोक्ता मामले, खाद्य, सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद वेंकटेश जोशी करेंगे। साथ ही उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा सहित कई सांसद,विधायक एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। 

भंडारण केंद्र की क्षमता करीब 50 हजार मीट्रिक टन की है।अनाज भंडारण को संरक्षित व सुरक्षित रखने के लिए चार साइलो (बदार) का निर्माण किया गया है।यह जानकारी भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार ने दी।

किसानों और राज्य को होंगे ये बड़े लाभ

इस साइलो केंद्र से बिहार के कृषक वर्ग और खाद्य सुरक्षा तंत्र को मिलेगा नया आधार मिलेगा। अब अनाज को खुले गोदामों में नहीं रखना पड़ेगा। सरकारी खरीद एवं वितरण प्रणाली को गति मिलेगी। प्राकृतिक आपदाओं से अनाज की सुरक्षा होगी। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेगा। लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सुधार होगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि बिहार में ऐसी परियोजनाएं भंडारण और वितरण की पारंपरिक समस्याओं का स्थायी समाधान बन सकती हैं।

पटना से वंदना की रिपोर्ट