LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Khagaria News: माघी पूर्णिमा के अवसर पर अगवानी गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, सुरक्षा के विशेष इंतजाम

घाट पर गंगा नदी उत्तर वाहिनी है। सैकड़ों वर्षों से यहां पर लोग आकर माघी पूर्णिमा के दिन अमृत स्नान करते हैं।

Agwani Ganga Ghat
अगवानी गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब- फोटो : Reporter

Khagaria News: माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर खगड़िया स्थित अगवानी गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। खगड़िया ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों जैसे सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार से भी लोग यहां आकर माघी पूर्णिमा के दिन स्नान करते हैं।

Diarch GO

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से यहां जाम की स्थिति बन गई। अपनी गंगा घाट के मुख्य घाट पर जाने के लिए बिहार पुल निगम द्वारा बनाई गई एक छोटी पुलिया को पार करना होता है। अधिक संख्या में लोगों के एक साथ पुलिया से गुजरने के कारण पुलिया हिलने लगी, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आज घाट पर प्रशासनिक व्यवस्था की कमी देखने को मिली। ना घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था थी और ना ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात थे। कुछ पुलिसकर्मी जरूर सुरक्षा व्यवस्था के लिए वहां पर मौजूद थे, लेकिन वह नाकाफी थे।

NSIT
Nsmch

अगवानी गंगाअगवानी गंगा घाट पर गंगा नदी उत्तर वाहिनी है। अगवानी गंगा घाट खगड़िया जिले में आता है और घाट के उस पार सुल्तानगंज गंगा घाट कहलाता है, जो भागलपुर जिले में आता है। अगवानी गंगा घाट को मोक्ष गंगा घाट भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि सैकड़ों वर्षों से यहां पर लोग आकर माघी पूर्णिमा के दिन अमृत स्नान करते हैं।

 अमित की रिपोर्ट