LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Khagaria Accident: होमगार्ड की बहाली के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहा युवक हादसे का हुआ शिकार,सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Khagaria Accident: खगड़िया में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की दौड़ लगाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।

Khagaria Acciden
युवक हादसे का हुआ शिकार- फोटो : Reporter

Khagaria Accident: खगड़िया में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की दौड़ लगाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।खगड़िया में होमगार्ड भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए बड़ी संख्या में युवा दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं।रहीमपुर का युवक मिथुन कुमार, जो दौड़ लगाते हुए संसारपुर मैदान जा रहा था, सुबह 4 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिथुन कुमार, छागो शाह के पुत्र, होमगार्ड भर्ती की तैयारी के लिए एक फिजिकल एकेडमी में नियमित रूप से दौड़ का अभ्यास करने के लिए रहीमपुर से संसारपुर मैदान जाते थे।हर दिन की तरह, आज सुबह भी वह 4 बजे दौड़ते हुए संसारपुर मैदान जा रहे थे, जब सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

मिथुन कुमार के पिता ने बताया कि पहले वह परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दूसरे शहर में काम करते थे।जब उन्हें होमगार्ड भर्ती के बारे में पता चला, तो वे गांव लौट आए और एक महीने से दौड़ का अभ्यास कर रहे थे।वह प्रतिदिन सुबह 4 बजे घर से निकलते थे और संसारपुर मैदान पहुंचते थे।

 सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।उनके परिवार को घटना की जानकारी 7 बजे मिली, जब तक अन्य लोग उन्हें खगड़िया के सदर अस्पताल ले जा चुके थे, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट -अमित कुमार