LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : खगड़िया में जदयू विधायक संजीव कुमार ने कई सड़कों का किया शिलान्यास, कहा लोगों की वर्षों पुरानी खत्म होगी परेशानी

Bihar News : खगड़िया में जदयू विधायक संजीव कुमार ने कई सड़कों

KHAGARIA : परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने आज अपने क्षेत्र की जनता को विकास की कई ऐतिहासिक सौगातें दीं। दिनभर चले शिलान्यास कार्यक्रमों में उन्होंने अलग-अलग पंचायतों में जाकर सड़कों का शिलान्यास किया, जिससे लाखों की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत मथुरापुर ग्राम से हुई। यहाँ वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि यह सड़क बनने के बाद लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म हो जाएगी और क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही में बड़ी सुविधा होगी। इसके बाद विधायक डॉ. संजीव कुमार ने लगार पंचायत के उदयपुर में अति महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के बनने से सैकड़ों परिवार लाभान्वित होंगे और जलजमाव की पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके उपरांत वे राका पहुँचे और वहाँ राका ढाला से पलटू झा के घर जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क को ग्रामीणों की प्राथमिकता की सूची में लंबे समय से रखा गया था। विधायक ने कहा कि यह सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोग सुरक्षित और सुगम मार्ग से जुड़ सकेंगे।

दिन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण उस समय आया जब विधायक ने श्रीरामपुर ठुट्ठी बांध से कजलवन दियारा जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के सात पंचायतों को सीधा जोड़ेगी। इस सड़क से हजारों किसान लाभान्वित होंगे और कृषि उत्पादों के परिवहन में भी आसानी होगी। विधायक ने कहा कि यह सड़क किसानों के लिए जीवन रेखा साबित होगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास का नया द्वार खोलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ठुट्ठी बांध पर लोग बड़ी संख्या में जमा होकर विधायक का भव्य स्वागत किया और “डॉ. संजीव जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा –"आज का दिन परबत्ता की जनता के लिए ऐतिहासिक है। यह विधानसभा क्षेत्र विकास की नई पहचान बना रहा है। आने वाला चुनाव आपके स्वाभिमान का चुनाव है। इस बार पूरे बिहार में परबत्ता सबसे चर्चित सीट बनेगी। मेरे विरोधियों के पास उम्मीदवार तक नहीं है, क्योंकि उन्हें जनता का भरोसा नहीं मिल पा रहा है। यह सब तभी संभव हुआ है जब आप सबने एकजुट होकर विकास की राह चुनी है। आपका बेटा इस बार परबत्ता में नया इतिहास बनाएगा।"

ग्रामीणों ने जोशीले नारों के बीच विधायक का ज़ोरदार अभिनंदन किया। विधायक ने उसी ग्राम में गांव की मुख्य सड़क का भी शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के बनने से लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या खत्म हो जाएगी और गाँववासियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। पूरे दिन चले इस शिलान्यास कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि परबत्ता विधानसभा में विकास कार्यों की गाड़ी निरंतर आगे बढ़ रही है। विधायक डॉ. संजीव कुमार की सक्रियता और प्रतिबद्धता से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। ग्रामीणों ने हर्षोल्लास व्यक्त करते हुए कहा कि आज परबत्ता विधानसभा सही मायनों में “विकास का मॉडल” बन रहा है और यह सब विधायक डॉ. संजीव कुमार के अथक प्रयासों का परिणाम है।

NSIT
Nsmch