LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Politics : जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने परबत्ता को दी विकास योजनाओं की सौगात, कहा क्षेत्र की जनता परिवार समान

Bihar Politics : जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने परबत्ता को दी

KHAGARIA : परबत्ता विधानसभा के जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने आज गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी पंचायत एवं मदारपुर क्षेत्र में एक साथ तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन कर स्थानीय जनता को समर्पित किया। गौछारी पंचायत के वार्ड संख्या 8 में दीपक पासवान के घर से लेकर मुनि लाल चौरसिया के घर तक बनी नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन कर ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्रदान की गई।

इसके पश्चात मदारपुर स्थित पोद्दार टोली में पूर्ण हुई सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ, जिससे क्षेत्रवासियों को वर्षों से हो रही समस्याओं से निजात मिलेगी। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में, लंबे समय से प्रतीक्षित छोटी चक गांव में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया, जो अब सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ग्रामीणों को एक उपयुक्त स्थल प्रदान करेगा।

इस अवसर पर विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा की हम नेता नहीं, परबत्ता के सेवक हैं। मैंने बीते पाँच वर्षों में खुद को कभी ‘नेता नहीं माना। मैं हर समय खुद को इस क्षेत्र का सेवक समझकर काम करता रहा हूँ। परबत्ता की जनता मेरे लिए परिवार के समान है और उनके सुख-दुख, समस्याएं और सपने — सब मेरे अपने हैं। हमारा संकल्प है की परबत्ता विधानसभा के हर गांव, हर गली तक विकास की रोशनी पहुँचे। जनता का विश्वास ही हमारी प्रेरणा है। 

उद्घाटन समारोह में मौके पर जेडीयू राज्य परिषद सदस्य मिथिलेश कुमार, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष ललन शर्मा, बीस सूत्री सदस्य ध्रुव शर्मा, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, मुखिया प्रतिनिधि बिट्टू कुमार , खीराडीह मुखिया राहुल सिंह बालमुकुंद मंडल, वार्ड पार्षद रवि यादव, मीडिया प्रभारी मनमन बाबा, राजेश यादव, निलेश पासवान, मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि दीपक पासवान, पूर्व विकास यादव, मधुरंजन गुप्ता शिवम् कुमार, गौतम पोद्दार, राजीव मुखिया , संजीव चौरसिया,आदि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया।

NSIT
Nsmch