LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Bihar News : खगड़िया में अवैध संबंध के विरोध पर पति ने की थी पत्नी की गला दबाकर हत्या, 36 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Bihar News : खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मालिया में हुई महिला रजिना खातून की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सुलझा लिया है........पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में अवैध संबंध के विरोध पर पति ने की थी
पत्नी की हत्या - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बड़ी मालिया में महिला रजिना खातून की हत्या का पुलिस ने करीब 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, सनसनीखेज हत्याकांड में मृतका का पति मो. अरशद मंसूरी ही मुख्य आरोपी निकला। कथित अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात अरशद अपनी पत्नी रजिना खातून को विषहरी मेला में गए बेटे को खोजने के बहाने साइकिल से घर से लेकर निकला था। इसके बाद वह पत्नी को जमालपुर-बिल्ली पोखर के पास स्थित दौड़ बगीचे के सुनसान इलाके में ले गया। आरोप है कि वहां पहले उसने पत्नी का गला दबाया और फिर धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए वारदात को अज्ञात अपराधियों की करतूत बताने की कोशिश की। सोमवार सुबह वह खुद गोगरी थाना पहुंचा और पत्नी की हत्या को लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत करने लगा। हालांकि, पुलिस को उसके बयान और गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान अरशद ने हत्या की बात स्वीकार कर ली और घटना की पूरी कहानी सामने आ गई।

Diarch GO

साली से अवैध संबंध को लेकर हुई हत्या

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का कथित तौर पर अपनी ही साली से संबंध था। मृतका इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि लगातार हो रहे विवाद से परेशान होकर आरोपी ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा चाकू बरामद करने का दावा किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, डॉग स्क्वायड और तकनीकी टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं। गोगरी थानाध्यक्ष अजय कुमार के अनुसार, आरोपी मो. अरशद मंसूरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैज्ञानिक एवं अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र दाखिल कर आरोपी को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट