LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : खगड़िया में बदमाशों ने डाक से चिट्ठी भेजकर शिक्षकों से मांगी फिरौती, बेटे को दी जान से मारने की धमकी

Bihar News : खगड़िया में बदमाशों ने डाक से चिट्ठी भेजकर शिक्ष

KHAGARIA : जिले के वैसा गांव में डाक द्वारा चार लोगों को चिट्ठी आई है। चिट्ठी के माध्यम से मोटी रकम फिरौती के रूप में मांगी गयी है। बताते चलें की वैसा गांव निवासी रामचंद्र  यादव, रामचंद्र यादव, डोली कुमारी, नरेश प्रसाद को अलग-अलग चिट्ठी डाक विभाग की ओर से आया है जिसमें उन तमाम लोगों से किसी से 10 लाख किसी से 15 लाख किसी से 20 लाख की फिरौती की मांग की गई है जबकि उसे चिट्ठी में भेजने वाले के का कोई भी नाम नहीं लिखा है। 

धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद सभी ने मडिया थाना को इसकी सूचना दी है। मड़ैया थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि रामचंद्र यादव को जो चिट्ठी मिली है उस चिट्ठी में लिखा गया है कि अगर आप 20 लाख रुपया नहीं देंगे तो आपके बेटे राजेश यादव को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। ताज्जुब की बात है कि जिन-जिन लोगों को चिट्ठी मिली है उसे चिट्ठी पर किसी भी डाकघर का मोहर नहीं है। जबकि वैसा गांव का डाकघर मेहंदीपुर है।

जिन चार लोगों को डाक के माध्यम से चिट्ठी आई है उसमें से तीन सेवानिवृत शिक्षक है तथा डोली कुमारी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस डाकिया ने चिट्ठी पहुंचाई है उससे बात की गई। जिसमें उसने बताया कि डाकघर से ही उसे इन चारों लोगों को चिट्ठी पहुंचने के लिए मिला है। हालाँकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट