LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

खगड़िया में आंधी, तूफान और बारिश से आम जनों को हुई क्षति को लेकर महागठबंधन के नेताओं की बैठक, मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

BIHAR NEWS : खगड़िया में आंधी और बारिश से किसानों को भारी क्षति हुई है. इसके मद्देनजर महागठबंधन के नेताओ ने बैठक किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा......पढ़िए आगे

खगड़िया में आंधी, तूफान और बारिश से आम जनों को हुई क्षति को ल
डीएम को ज्ञापन - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिला महागठबंधन की बैठक आज सीपीआईएम जिला कार्यालय खगड़िया में रमेशचंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले 10 दिनों से लगातार तीन बार जिला में आई भारी आंधी, तूफान, भारी बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि से हुए बड़े पैमाने पर फसल नुकसान और गरीबों के झोपड़ियों के आंधी में गिर जाने या उड़ जाने से उत्पन्न स्थिति पर गौर किया। महागठबंधन ने नोट किया कि इस बेमौसम बारिश,आंधी के साथ वज्रपात भी हुई है। अभी किसानों के रब्बी फसलों की कटाई कर तैयारी करने का काम जोरों पर था,ऐसे में बेमौसम आंधी,बारिश ने खगड़िया सहित पूरे बिहार के किसानों के भविष्य को तहस नहस करके रख दिया है। गेहूं की फसलें अभी जिला में 45 प्रतिशत से ज्यादा खेतों में ही लगा था या कट कर खेतों में ही पड़ा था,जो भारी आंधी और बारिश के चलते पूरी तरह बर्बाद हो गया है और खेतों में ही पिछले एक पखवाड़े से पड़ा है।  वह पानी में फूल कर अंकुर गया है। 

खगड़िया में बड़े पैमाने पर मक्के की खेती होती है,वह भी तेज आंधी के चलते खेतों में गिर कर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। आम,लीची के मंजर और दाना भी आंधी के चलते पूरी तरह से गिर गया। वहीं केले की खेती पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ा है,तेज आंधी ने केले के पेड़ को भी जमींदोज कर दिया। यही स्थिति खेतों में लगे परवल और ककड़ी की खेती भी बर्बाद हो गया। ऐसे में किसानों के सामने आने वाले भयावह समय की चिंता सता रही है। इसी फसल से किसान किसानी में कर्ज से लगाए गए पैसे और दूसरे कामों के लिए लिए गए कर्जे की वापसी का सपना संजोए हुए थे,जो चकना चूर हो गया। महागठबंधन बिहार सरकार और जिला प्रशासन से मांग करती है कि खगड़िया जिला सहित पूरे क्षेत्र में तुंरत सर्वे करा कर किसानों को प्रति एकड़ बर्बादी के हिसाब से कम से कम 50_50 हजार रुपए मुआवजा दी जाय,ताकि किसान किसानी में लिए गए कर्जे की भी भरपाई करे और अपने परिवार का भी आने वाले सीजन तक भरण पोषण कर सके। नेताओं ने सरकार से मांग किया कि इस प्राकृतिक आपदा को ध्यान में रखकर किसानों के द्वारा बैंक से लिए गए सभी कर्जे की माफी की जाय और अगामी खरीफ खेती करने हेतु कृषि ऋण मुहैया कराई जाय। महागठबंधन ने वज्रपात के कारण हुई मौतों पर भी सरकार को तुंरत संज्ञान लेने को कहा।

उन्होंने कहा वज्रपात में मरने वाले मृतक के परिजनों को बिहार सरकार तुरंत 20_20 लाख रुपए मुआवजा दे। महागठबंधन ने लगातार आई इस तेज आंधी और तूफान के चलते जिले भर में हजारों गरीबों के झोपड़ियों के के ध्वस्त होने के कारण बेघर हो जाने की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार और प्रशासन से उन्हें मुआवजा देने का मांग उठाया।बैठक समाप्ति के बाद महागठबंधन का प्रतिनिधिमंडल  खगड़िया जिलाधिकारी से मिल कर को मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में खगड़िया लोकसभा से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार, सीपीआईएम जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद, सीपीआई जिला सचिव प्रभाकर सिंह,सीपीआई के सहायक जिला सचिव पुनीत मुखिया,माले नेता शैलेन्द्र वर्मा,राजद जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राम,कांग्रेस नेता फुलचन यादव और मनोज चौधरी एवं माले नेता प्रणेश कुमार शामिल थे।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट