LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : खगड़िया में डीआईयू की टीम ने 50-50 हज़ार रुपए के इनामी दो अपराधियों को किया गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

Bihar Crime News : खगड़िया पुलिस और डीआईयू की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने 50-50 हज़ार के इनामी दो कुख्यात अपरधियों को गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : खगड़िया में डीआईयू की टीम ने 50-50 हज़ार रु
कुख्यात अपराधी गिफ्तार- फोटो : AMIT

KHAGARIA : पुलिस अधीक्षक खगड़िया के दिशा निर्देशानुसार लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में डी आई यू की टीम खगड़िया तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर जिला के टॉप 10  सूची में शामिल 50-50 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी सचिन कुमार उर्फ काजल एवं राजा कुमार को गोगरी अनुमंडल के रजिस्ट्री मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। 

इन दोनों अपराधियों के विरुद्ध गोगरी एवं चौथम में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट के दर्जनों कांड दर्ज हैं। लगातार पुलिस द्वारा इन दोनों वांछित अपराधियों की पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तार अपराधी में सचिन कुमार और राजा कुमार दोनों  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंद्रनगर निवासी हैं।

अपराधियों की छापेमारी में डी आई यू  खगड़िया की टीम के साथ गोगरी थाना की टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया था। इन अपराधियों की गिरफ़्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट