LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : खगड़िया में अपराधियों ने व्यवसायी से मांगी 5 लाख रूपये की रंगदारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : खगड़िया में व्यवसायी से 5 लाख रूपये की रंगदारी की मांग करनेवाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. व्यवसायी ने बताया की पत्र और फोन के माध्यम से उससे रंगदारी की मांग की गयी थी.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : खगड़िया में अपराधियों ने व्यवसायी से मांगी
व्यवसायी से मांगी रंगदारी - फोटो : AMIT

KHAGADIA : जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के व्यवसाई को पत्र एवं फोन के माध्यम से अपराधी ने 5 लाख रूपये रंगदारी मांगा। जिसको लेकर व्यवसाई ने महेशखूंट थाना में आवेदन दिया था और पुलिस ने कांड दर्ज किया था। अब अपराधी को खगड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महेशखूंट थाना क्षेत्र के बिचली टोला निवासी पंकज कुमार ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर अपराधियों की धमकी  से अवगत कराया था। 

उन्होंने आवेदन में बताया है की चैती दुर्गा मंदिर के परिसर के पास मेरी टाइल्स की दुकान है जहां पर पत्र के माध्यम से रविंद्र कुमार राठौर नामक अपराधी ने मुझे रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पंकज कुमार ने आवेदन में बताया था कि 6 अप्रैल को शाम 7:00 बजे फोन पर ₹500000 की रंगदारी मांगी गई थी। इससे पहले 27 मार्च को भी धमकी वाला फोन अपराधियों के द्वारा आया था।

क्योंकि पिछले दिनों जदयू नेता कौशल कुमार सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। इसको लेकर भी खगड़िया पुलिस लगातार सजग थी। अब जैसे ही व्यवसाई पंकज कुमार ने थाना में आवेदन दिया। पुलिस ने अपराधियों को खोजना शुरू कर दिया और अब इस कांड से जुड़े मदन कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खगड़िया आरक्षी अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर मीडिया को बताया और साथ ही साथ व्यवसाई के द्वारा थाने में आवेदन देने को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि पंकज कुमार ने जिस प्रकार आवेदन देकर पुलिस के संज्ञान में आपराधिक वारदात को सामने लाया है। निश्चित रूप से लोगों को अपराधियों के विरोध में थाना में आवेदन देना चाहिए।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट