LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Crime - साली के ससुराल में जाकर युवक ने की आत्महत्या, पत्नी बनी मौत की वजह, जानें पूरा मामला

Bihar Crime - साली के ससुराल में जाकर एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। बताया गया कि मृतक की चार बेटियां थी।

Bihar Crime - साली के ससुराल में जाकर युवक ने की आत्महत्या,
खगड़िया में साली के घर में जीजा ने की आत्महत्या।- फोटो : अमित कुमार

Khagaria :- जिलें क़े बेलदौर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक नें पारिवारिक कलह को लेकर कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक महेशखुंट थाना क्षेत्र के इंग्लिश टोला निवासी स्वर्गीय आनंदी राम के 35 वर्षीय पुत्र धनंजय राम  अपने साढ़ू के यहाँ आया हुआ था। बताते चलें कि उक्त युवक हर रोज शराब पीकर अपने पत्नी एवं बाल बच्चे के साथ मारपीट करता था। जिस कारण मृतक की पत्नी ललिता देवी शराब पीने से विरोध करती थी। आक्रोश में मृतक का पत्नी बेलदौर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव निवासी पूरन राम के यहां करीब 15 दिन पूर्व आई हुई थी जो अपने पत्नी को जाने के लिए कहा। जिस कारण हनुमान नगर गाँव के पीपल पैर के बूढ़ा बाबा स्थान के समीप घटना को अंजाम दिया। 

Diarch GO

चार बेटियों की  थी  जिम्मेदारी

उक्त घटना दोपहर के करीब 2:30 बजे घटी है। मृतक अपने पत्नी ललिता देवी समेत चार पुत्री को छोड़कर चल बसे । घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना के अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार, एस आई रविंद्र कुमार सिंह समेत दल बल के साथ  घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु खगड़िया भेज दिया। 

इस संबंध में मृतक का पत्नी ललिता देवी ने बताई कि मेरा पति शराब हर रोज पीता था, जो शराब पीने से लिए विरोध करती थी, पति अपने पत्नी की बातों को ना मानकर हर रोज शराब पीने का काम करते थे। जिस कारण उनका पत्नी 15 दिन पूर्व घर से भाग गए जो अपने बड़ी बहन के यहां हनुमान नगर में रह रही थी। जिस कारण मेरा पति जब हनुमान नगर गांव आए तो घर जाने को कहा। मृतक का पत्नी नहीं गई तो अपने से दया कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अमित कुमार