LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar news - दादी और नानी बन चुकी महिला अपने आशिक के साथ हुई फरार, रोजी-रोटी के चक्कर में पति साल में एक बार आता था घर

Bihar news - प्रेम की कोई उम्र नहीं होती है। यह बात फिर सही साबित हुई है। बिहार में दादी और नानी बन चुकी महिला अपने आशिक के साथ हुई फरार हो गई।

 Bihar news - दादी और नानी बन चुकी महिला अपने आशिक के साथ हु
प्रेमी के साथ महिला फरार- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - खगड़िया जिले के परबत्ता नगर पंचायत से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है जिसमें दादी और नानी बन चुकी महिला अपने आशिक के साथ फरार हो गई पति रोजी-रोटी के चक्कर में दूसरे शहरों में रहकर काम करता है और समय-समय पर घर चलाने के लिए रुपया भेजता है लेकिन उसे क्या पता था जिस परिवार को चलाने के लिए वह दिन रात  की मेहनत कर अपने घर रुपया भेजता है उसकी पत्नी का चक्कर किसी और के साथ चल रहा है 

दरअसल नगर पंचायत परबत्ता के वाल्मीकि मंडल की पत्नी कंचन देवी जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताया जाता है बीते 15 तारीख को ही अपने आशिक के साथ अपने बच्चे और पति को छोड़कर फरार हो गई बताते चलें कंचन देवी के पहले पुत्री की उम्र 21 वर्ष  है उसकी शादी हो चुकी है उसे भी एक बेटा है अर्थात कंचन देवी नानी बन चुकी है वहीं उसके बेटे की उम्र 20 वर्ष है जिसकी शादी हो चुकी है उसे भी एक पुत्र है अर्थात कंचन देवी दादी बन चुकी है अब दादी और नानी बन चुकी कंचन देवी का चक्कर परबत्ता के ही चंदन कुमार से हो गया और उसने अपने परिवार को छोड़कर अलग घर बसाने का फैसला ले लिया 

पति वाल्मीकि मंडल ने बताया मेरी पत्नी कंचन देवी के द्वारा किया गया यह कुकृत्य समाज में मुंह दिखाने के काबिल नहीं है वह दादी और नानी बन चुकी है अब इस प्रकार का उसका लिया गया फैसला किसी भी तरह उचित नहीं है वाल्मीकि मंडल ने बताया वह शुरू से ही शौकिया रही है उसे घूमना फिरना ब्यूटी पार्लर जाना ज्यादा अच्छा लगता है जो मेरे औकात से बाहर की बात है चार-चार बच्चे होते हुए उसका किसी के साथ चक्कर चल जाना मुझे बहुत बुरा लगता है 

वाल्मीकि मंडल ने बताया मैं साल में एक बार घर आता हूं सालों भर हर महीने परिवार चलाने के लिए अकाउंट पर रुपया भेजता रहता हूं पता नहीं उसे क्या कमी अनुभव हुई और उसने अपना चक्कर एक लड़के से चला लिया। 

NSIT
Nsmch

पति वाल्मीकि मंडल ने  परबत्ता थाना  में आवेदन देकर प्रशासन से गुहार लगाई है मेरी पत्नी वापस बुला दो साहब मेरी बहुत बेज्जती हो रही है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट