LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime News : खगड़िया में बीपीएससी शिक्षक ने अपनी ही शिष्या के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : खगड़िया में बीपीएससी शिक्षक ने अपनी ही शिष

KHAGARIA : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक के द्वारा अपने ही शिष्या के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे शिक्षक एवं शिष्या का रिश्ता शर्मसार हो गया है। इस संबंध में पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां के आवेदन पर बेलदौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित शिष्या करीब चार वर्ष पूर्व आरोपित शिक्षक के यहां कई माह तक ट्यूशन पढ़ रही थी। 

पढ़ने के दौरान ही आरोपित शिक्षक की बुरी नजर शिष्या पर लग गया था। बताया जाता है कि 30 मई की रात को शिष्या अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपित शिक्षक घर के अंदर घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने शोर मचाई तो शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपित शिक्षक देसी कट्टा का भय दिखाकर फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक आरोपित शिक्षक कई नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास कर चुका है। 

आरोपित शिक्षक हाल ही में बीपीएससी शिक्षक बना है। मामला दर्ज होने की खबर पर आरोपित शिक्षक फरार हो गया है। थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने रविवार की शाम सात बजे बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट