LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News - रेलवे की नौकरी करनेवाले लड़के का रिश्ता ठुकराकर युवती ने प्रेमी से मंदिर की शादी, साक्षी बने डायल 112 के पुलिसवाले

Bihar News - पिता के तय किए रिश्ते को ठुकराकर युवती ने अपने पसंद के लड़के संग मंदिर में शादी रचा ली। इस दौरान डायल 112 के जवान भी वहां मौजूद रहे।

Bihar News - रेलवे की नौकरी करनेवाले लड़के का रिश्ता ठुकराकर

Khagaria - कहा जाता है कि जब-जब प्यार पर पहरा हुआ है प्यार और भी गहरा हुआ है। जी ऐसा ही मामला खगड़िया के युवक और जमुई के युवती के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर आ रही है। 

दरअसल 26 वर्षीय खगड़िया अंतर्गत परबत्ता का निवासी रोहित कुमार को जमुई की 23 वर्षीय शिवानी कुमारी से प्रेम हो गया था ऐसे में दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत चलती थी दोनों ने एक दूसरे से अपनी शादी को लेकर वादे किए थे लेकिन वह वादा तब टूटने लगा। जब शिवानी कुमारी की शादी उसके परिजनों ने एक रेलवे में कार्यरत लड़के से करने लगे ऐसे में शिवानी कुमारी घबरा गई और उसने अपने प्रेमी रोहित कुमार को फोन कर मिलने को कहा।

 जब रोहित कुमार अपनी प्रेमिका शिवानी कुमारी से जमुई मिलने गया तो उनके परिजनों ने रोहित कुमार को मारपीट करने के ख्याल से पकड़ लिया कहा जाता है थोड़ी मारपीट के बाद 112 की पुलिस टीम को भनक लग गई और मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई और मामले को समझते हुए पास ही के पंच मंदिर में दोनों की सहमति से शादी करा दी गई।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट