LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar land dispute - आधी रात गोली की अंधाधुंध आवाज से गूंज उठा इलाका, बदमाशों ने घर में घुसकर की गोलीबारी, जाने क्या है पूरा मामला

Bihar land dispute - जमीन विवाद में आधी रात को घर में घुसकर बदमाशों ने पूरे परिवार को मारने की कोशिश की, इस दौरान उन्होंने कई बार गोलियां भी चलाई

Bihar land dispute - आधी रात गोली की अंधाधुंध आवाज से गूंज उ
जमीन विवाद में की फायरिंग- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - जमीन विवाद को लेकर आधी रात को बदमाशों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को मारने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कई बार फायरिंग की। हालांकि वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हुए। मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मामला जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत रसलपुर मुश्किपुर गांव से जुड़ा है।  पीड़ित नाहिद प्रवीण ने गोगरी थाना में आवेदन देकर अवगत कराया है कि बीती रात बदमाशों ने उनके घरों पर दर्जनों फायरिंग की। नाहिद प्रवीण ने बताया कि रात्रि के 1:00 बजे घर के बाहर कुछ लोग हल्ला मचा रहे थे जब मैं जगा और बाहर आया तो मौजूद लोग मुझे गालियां देने लगे आवाज सुनकर मेरे बेटे भी जाग गए। वह भी घर से बाहर आए, जहां मेरे पूरे परिवार को देखते ही सभी बदमाशों ने गाली गलौज और फायरिंग शुरू कर दी। मौजूद बदमाशों में मोहम्मद मजहर अली, साजिद अली, मोहम्मद वसीम आबिद अली, शामिल थे। सभी लोगों का घर बोरना गांव है।

Diarch GO

जमीन विवाद में चली गोली

सूत्रों के हवाले से यह पता चल पाया है नाहिद प्रवीण और नामित बदमाशों के बीच जमीनी विवाद है अर्थात जिस जमीन पर नाहिद प्रवीण घर बना कर रह रहे हैं उस जमीन को बोरना निवासी नामित बदमाश खुद का बता रहे हैं। इसको लेकर दोनों में पहले भी बहस हो चुकी है अब जाकर बीते रात नाहिद प्रवीण और उनके  दोनों पुत्र सादाब आलम और दानिश आलम को टारगेट किया गया।

नाहिद प्रवीण के आवेदन के आधार पर एवं घरों की दीवारों चौखट दीवारों पर गोलियों के निशान के आधार पर नामित व्यक्ति पर गोगरी थाना अध्यक्ष द्वारा प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट