LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : बिहार में डॉक्टर ने सांसद प्रतिनिधि पर दर्ज कराया FIR, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

Bihar News : बिहार में डॉक्टर से सांसद प्रतिनिधि द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर डॉक्टर ने थाने में fir दर्ज कराया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में डॉक्टर ने सांसद प्रतिनिधि पर दर्ज करा
सांसद प्रतिनिधि की दबंगई - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : खगड़िया सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रभारी डॉक्टर अमोद कुमार ने चित्रगुप्त नगर थाना में आवेदन देकर सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार पोद्दार उर्फ नाटा सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने थाना को यह सूचित किया है की 18 तारीख की 8:30 बजे रात्रि में नाटा  सिंह सदर अस्पताल शराब के नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। साथ ही हमारी जेब से ₹5000 छीन लिया एवं मारपीट करने लगा। साथ ही यह धमकी देने लगा और कहा कि अगले दिन से अगर अस्पताल में नजर आओगे तो जान से मार देंगे।

अब सवाल उठता है कि एक सांसद प्रतिनिधि जिस पर एक विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जिम्मेवारी है आखिरकार सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप देना कहां तक उचित है। सांसद प्रतिनिधि पर आरोप लगने से जहां एक तरफ राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी तरफ इस बात की चर्चा है कि आखिरकार सांसद ने कैसे लोगों को खगड़िया का सांसद प्रतिनिधि बना कर दिया है। सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों का कहना है इस प्रकार की कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य प्रभारी  डॉक्टर अमोद कुमार ने बताया की सांसद प्रतिनिधि अक्सर डॉक्टर के साथ गलत व्यवहार करते थे। लेकिन इस बार उन्होंने हद पार कर दी। इस बार हमने चित्रगुप्त नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अब पानी सर से ऊपर चला गया है। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी की रात में वह एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इमरजेंसी वार्ड में इलाज कर रहे थे। उसी समय मनीष कुमार पोद्दार ने उन्हें फोन किया और कहा एक बच्चे को देख लीजिए। हमने कहा कि आप बच्चे को लेकर इमरजेंसी वार्ड में आ जाइए। इसी पर सांसद प्रतिनिधि भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी सिंटू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी। बता दें की राजेश वर्मा खगड़िया से सांसद हैं, जिन्होंने लोजपा(रा) की टिकट पर चुनाव जीता है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट