LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, शराबी पति ने जमकर की पिटाई, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Bihar News : खगड़िया में पति के अवैध सम्बन्ध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया. शराबी पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी......पढ़िए आगे

Bihar News : पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा मह
पति ने की पत्नी की पिटाई - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नयागांव की एक महिला ने अपने पति का दूसरी महिला के साथ गलत संबंध है इस बात के आवाज उठाने के लिए बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि नयागांव  निवासी राजीव कुमार की पत्नी झूना देवी ने परबत्ता थाना में आवेदन दिया है।

आवेदन में उन्होंने कहा है कि मेरे पति राजीव कुमार का अपने ही मित्र की पत्नी के साथ अवैध संबंध है। जिसको लेकर बार बार मेरे साथ मारपीट करता है। आज तो हद ही हो गई जब वह मुझे मेरी जान से मारने के लिए ही बेकाबू हो गया। उन्होंने बताया है कि वह रोज शराब पीकर घर आता है और मुझे बुरी तरह से पीटता है। 

बताया की आज जब वह शराब पीकर घर आया तो मैंने घर में खाना नहीं पकाया था। मेरा बेटा पटना में पढता है और दरोगा की तैयारी करता है। बावजूद इसके मेरे पति शराब पीकर रोज आते हैं और मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हैं और बुरी तरह पीटते हैं। जब मैंने इसका विरोध किया तो खेत ले जाकर मुझे बुरी तरह पीटा। जिसमें मेरा सर बुरी तरह फट गया। उन्होंने अपने पति के दोस्तों पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा तीनों दोस्त साथ ही घर आए थे और दोनों दोस्त कह रहे थे की बुरी तरह पीटो। परबत्ता थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया की आवेदन प्राप्त हुआ है जांचोंपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट