LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News : खगड़िया में दो घरों में लगी भीषण आग, दो बच्चों की जलकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : खगड़िया में दो घरों में लगी भीषण आग, दो बच्चों क

KHAGARIA : जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव में आज अचानक आग लग गई। जिसमें दो सगे भाई का पूरा घर जलकर राख हो गया। दोनों सगे भाई अजय सिंह और संजय सिंह का घर एक दूसरे के बगल में ही था। जब आग लगी तो लोग आग बुझाने में लगे। लेकिन किसी को पता नहीं था कि संजय सिंह के दो बच्चे घर में ही थे, जो घर के बीचों-बीच फंस गए और आग़ के चपेट में आ गए।

इस बीच दोनों बच्चे भीषण आग में जलकर राख हो गए। उस बच्चे को बचाने  उसके पिता संजय सिंह उस भीषण आग में कूद पड़े। जिसके चक्कर में वह भी काफी हद तक जल चुके हैं। उनको इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है। एक बच्चे की उम्र 5 वर्ष और दूसरे की 3 वर्ष बताई जा रही है।

Diarch GO

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया की मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव वार्ड नंबर 7 की घटना है जिसमें दो बच्चे की मौत हुई है। बच्चों के पिता संजय सिंह बुरी तरह झुलस गए।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट