LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Accident In Khagaria: ओवरटेकिंग के चक्कर में खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की मौत, चार घायल

खगड़िया में भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। ओवरटेक करते समय यह दुर्घटना हुई । घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति बनी।

Accident In Khagaria
भीषण सड़क हादसा- फोटो : Reporter

Accident In Khagaria: खगड़िया जिले के पसराहा बगुलवा ढाला के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

दो ट्रक, एक ट्रैक्टर और दो पिकअप के बीच ओवरटेक करने के कारण यह भीषण टक्कर हुई।एक पिकअप पर टायर लदा हुआ था, जिसमें एक महिला बैठी हुई थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक अन्य पिकअप, जिसमें मुर्गियां लदी हुई थीं, उसमें बैठे चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायल चारों व्यक्तियों को पसराहा पुलिस ने आनन-फानन में सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायल चारों व्यक्ति पश्चिम बंगाल से समस्तीपुर के ताजपुर जा रहे थे।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के घायल व्यक्ति मोहम्मद शेख ने बताया कि दो ट्रक के बीच दो पिकअप के चक्कर में यह बड़ा हादसा हो गया। मोहम्मद शेख के सहयोगी मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद आसिम दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।पसराहा थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि जैसे ही घटना घटी, वे लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को निकालकर सदर अस्पताल खगड़िया पहुंचाया। मृतक महिला को भी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार