LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Election 2025 : खगड़िया पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को किया संबोधित, लालू परिवार को बनाया निशाना, कहा बिहार को ले गए 20 साल पीछे

Bihar Election 2025 : खगड़िया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा. कहा की लालू परिवार बिहार के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेवार है......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : खगड़िया पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने
लालू परिवार पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए समर्थित सभी उम्मीदवारों के समर्थन में खगड़िया सदर के जेएनकेटी मैदान में सभा को संबोधित किया। इस मौके पर एनडीए समर्थित सभी उम्मीदवार मंच पर मौजूद थे। खगड़िया सदर से जदयू के उम्मीदवार बबलू मंडल, वहीं बेलदौर विधानसभा से जदयू के उम्मीदवार पन्नालाल पटेल, अलौली से जदयू के उम्मीदवार रामचंद्र सदा एवं परबत्ता विधानसभा से लोजपा के उम्मीदवार बाबूलाल शौर्य मंच पर मौजूद थे।  

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा 

अमित शाह ने कहा की यह चुनाव किसी को विधायक और मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं है। यह चुनाव आपके विकास की गति को बढ़ाने के लिए है। यह चुनाव जंगल राज से मुक्ति के लिए है। अगर आप चाहते हैं की बिहार में आपकी बहू बेटी सुरक्षित रहे तो आप एनडीए को वोट दें। यह विधानसभा चुनाव यह सुनिश्चित करेगा। बिहार में विकास की बयार बहेगी या फिर जंगल राज आएगा। 

अगर आपने जंगल राज लाया 

अमित शाह ने कहा की मुझे तो लगा था बिहार का महापर्व छठ है। ऐसे में सभा में लोग नहीं पहुंचेंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। हजारों की संख्या में मौजूद लोग यह बता रहे हैं कि इस बार बिहार में एनडीए की मजबूती से सरकार बनेगी।  

लालू परिवार पर निशाना साधा

अमित शाह ने कहा की लालू यादव ने लैंड फॉर जॉब घोटाला किया, चारा घोटाला किया, अलकतरा घोटाला किया। जब कांग्रेस की 10 साल सरकार रही। उसमें लालू जी मंत्री भी रहे जो कि घोटाले का बेताज मिसाल है। इस सरकार में 12 लाख करोड रुपए का घोटाला हुआ। जिसके नाम सारे घोटाले का रिकॉर्ड हो। वह बिहार की विकास कैसे कर सकता है। बिहार की विकास की बात करें तो वह केवल एनडीए कर सकती है लालू परिवार कतई नहीं। 

NSIT
Nsmch

तेजस्वी पर निशाना 

अमित शाह ने लालू यादव के साथ-साथ तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव के भाषण में बिहार में हत्या, लूट, डकैती की बात करता है। 20 साल उसके पिताजी के राज् बिहार में क्या नहीं हुआ। लेकिन एनडीए की सरकार में आज तक एक भी नरसंहार नहीं हुआ। बिहार को अगर 20 साल कोई पीछे ले गया है तो वह सिर्फ लालू परिवार है। 

नालंदा पहुंचे शाह

नालंदा की ऐतिहासिक धरती पर शनिवार का दिन पूरी तरह राजनीतिक रंग में डूबा नजर आया। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार शरीफ पहुंचे, जहां श्रम कल्याण मैदान में एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। नारे गूंजे भारत माता की जय, जय श्रीराम, और मोदी-नीतीश जिंदाबाद! अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत नालंदा की ज्ञान परंपरा को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि बख्तियार खिलजी ने जिस नालंदा विश्वविद्यालय को जलाया था, नरेंद्र मोदी जी ने उसे पुनर्जीवित कर बिहार की गौरवगाथा को फिर से खड़ा किया। उन्होंने इसे सिर्फ शिक्षा का नहीं, बल्कि भारत की विरासत और आत्माभिमान का प्रतीक बताया।  सभा के दौरान शाह ने बिहार के विकास कार्यों का हवाला देते हुए अपने अंदाज में विपक्ष पर तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में बिहार डकैती, अपहरण और खूनखराबे का पर्याय बन गया था। मगर मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने बिहार को कानून-व्यवस्था के रास्ते पर ला खड़ा किया। उन्होंने आँकड़े पेश करते हुए दावा किया कि 2005 की तुलना में आज हत्या की घटनाओं में 20%, डकैती में 80%, और फिरौती में 80% की कमी आई है। अब बिहार सुरक्षित है, नक्सलवाद मुक्त है और उद्योगों की नई सुबह यहां दस्तक दे रही है।

विकास बनाम परिवारवाद

अमित शाह ने मंच से एनडीए के पांच प्रत्याशियों भाजपा के सुनील कुमार (बिहार शरीफ), जदयू के जितेंद्र कुमार (अस्थावां), श्रवण कुमार (नालंदा), हरिनारायण सिंह (हरनौत) और कौशल किशोर (राजगीर)— को जनता के सामने पेश करते हुए कहा कि इन उम्मीदवारों की जीत से नालंदा का विकास और तेजी से बढ़ेगा, और मोदी-नीतीश की विकास यात्रा थमेगी नहीं। उन्होंने केंद्र और राज्य की संयुक्त उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बिहार को अब तक 18 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जबकि लालू जी के शासन में केवल 80 हजार करोड़ मिले थे। बिहार में सड़कों, पुलों, रेलवे, मेट्रो और एयरपोर्ट से लेकर मेडिकल कॉलेज और फिल्म सिटी तक का विकास हो रहा है। राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए शाह ने विपक्ष पर सवाल दागे, लालू, राहुल और ममता ने राम मंदिर और अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया था, लेकिन मोदी जी ने देश की जनभावना पूरी की। आज अयोध्या में रामलल्ला विराजमान हैं और कश्मीर पूरी तरह भारत के साथ एकाकार है। सभा के अंत में अमित शाह ने जोश भरे अंदाज में आह्वान किया। दोनों हाथ उठाइए, विजय का संकल्प लीजिए और गूंजा दीजिए भारत माता की जय! जय श्रीराम!  नालंदा की जनता की उमड़ी भीड़ और गूंजते नारों ने बता दिया कि बिहार का चुनावी मौसम अब चरम पर है और एनडीए की राजनीति एक बार फिर ‘विकास बनाम परिवारवाद’ की लकीर खींच चुकी है।

खगड़िया से अमित और नालंदा से राज की रिपोर्ट