LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Holi 2025 : बिहार के अलग अलग जिलों में होली मिलन समारोह की मची धूम, विधायक ने लगाये ठुमके, होली गीतों पर महिलाओं ने मचाया धमाल

Holi 2025 : होली को लेकर बिहार के अलग अलग जिलों में होली मिलन समारोह की धूम मची है. इसी कड़ी में सीएम नीतीश के विधायक ने ठुमके लगाये तो महिलाओं ने होली गीतों पर धमाल मचाया....पढ़िए आगे

Holi 2025 : बिहार के अलग अलग जिलों में होली मिलन समारोह की म
होली मिलन समारोह - फोटो : social media

SAHARSA : मौसम और हवा में फगुआ घुल गई है। होली का खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है। विभिन्न सामाजिक, स्वजातीय, सांस्कृतिक और व्यावसायिक संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में गुलाल-अबीर उड़ रहा है, गीत-संगीत की गूंज है और मेल-मिलाप के रंग बिखर रहे हैं। सहरसा के जिला परिषद प्रांगण में महिला संगठनों द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजक समाजसेवी रत्ना मिश्रा और रेशमा शर्मा रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कल्याणी सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ डॉ. संजू दीदी, ममता सिंह, शिल्पी चौहान, पूनम, सीमा, रचना प्रकाश और महिला वकील संगीता सिंह भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में रत्ना मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए सशक्तिकरण और स्वतंत्र सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं, डॉ. कल्याणी सिंह ने महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए और इस आयोजन की सराहना की। महिलाओं ने होली के रंगों से सराबोर होकर अपनी एकजुटता दिखाई। लोकगीतों और हिंदी गानों पर ठुमके लगाकर यह साबित कर दिया कि वे हर क्षेत्र में परिपक्वता और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।

वहीँ खगड़िया में आज परबत्ता विधानसभा के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने भी हजारों की संख्या में मौजूद परबत्ता विधानसभा की जनता के बीच होली मिलन समारोह मनाया। हजारों लोगों के लिए पुआ पकवान की व्यवस्था के साथ रंग गुलाल उड़ाए गए। विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के साथ-साथ खगड़िया बेगूसराय के एमएलसी राजीव कुमार की भी मौजूदगी होली मिलन समारोह में रही। सभी कार्यकर्ताओं को दोनों भाई रंग गुलाल लगाते दिखे। इतना ही नहीं पर विधायक ने ठुमके भी लगाए। विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता के बीचो-बीच नीले नीले अंबर गीत गाकर शमा बांध दिया। लोगों ने खूब तालियां बजाई। होली मिलन समारोह के साथ ही परबत्ता विधायक ने चुनावी बिगुल फूंक दिया। उन्होंने लोगों से कहा आप है ना मेरे साथ महादेव महादेव रहेगा ना। अर्थात कहा जा सकता है आज के होली मिलन समारोह के साथ परबत्ता विधायक ने चुनावी बिल्कुल अपने विधानसभा में ठोक दिया है। उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लग जाइए। आज के बाद हम सभी अब चुनाव की तैयारी में दिखेंगे। होली मिलन समारोह पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार के नामचीन गजल गायक राजीव सिंह और गायिका दुर्गा बॉस को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने होली गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया।

NSIT
Nsmch

वहीँ दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास वीणा वाटिका के तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे वीणा वाटिका के निर्देशक सहित कर्मियों ने होली की मधुर गीत पर ठुमके लगाते हुए एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। होली मिलन समारोह के अवसर पर केकेटी कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर कृष्णकांत ठाकुर ने जिलावासियों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि होली भाईचारे का पर्व है। होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। वही सुमन ठाकुर ने उपस्थित सभी संप्रदाय के लोगों को अबीर गुलाल लगाकर ढेर सारी शुभकामनाएं दिए और कहा कि यहां हमेशा से होली का त्योहार भाईचारे और कौमी एकता का प्रतीक है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं।

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर, दरभंगा से वरुण ठाकुर, खगड़िया से अमित की रिपोर्ट