LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर नजर आएगा बिहार का हिमांशु, जानें कब होगा एपिसोड का प्रसारण

केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर नजर आएगा बिहार का ह

Khagaria । खगड़िया जिले के नगर परिषद गोगरी जमालपुर वार्ड नंबर 32 निवासी स्वर्गीय सिकंदर प्रसाद एवं स्वर्गीय अमृता देवी के पुत्र हिमांशु शेखर का चयन कौन बनेगा करोड़पति में हुआ है।जिसका प्रसारण 27 अक्टूबर  को सोनी टीवी एवं सोनी लिव पर रात्रि के 9ः00 से किया जाएगा। 

क्विज रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 17 वें सीजन में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर हिमांशु शेखर नजर आएंगे। केबीसी में हिमांशु शेखर का चयन होने पर परिजनों एवं मित्रों में खुशी का माहौल है। 

हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई गौतम प्रसाद, माधव कुमार, उधव कुमार, बड़ी बहन आकांक्षा कुमारी, भाभी संगीता कुमारी, छोटा भाई राहुल राज, भतीजी लवली सिंह, साक्षी सिंह, शिक्षक  भगवती चरण अरविंद, अनिल कुमार सिन्हा, प्रो. टिंकू कुमार, प्रो. डॉ. आकर्ष अरोड़ा एवं सभी मित्रों को दिया है। 

रेलवे में स्टेशन मैनेजर हैं हिमांशु

बताते चलें कि 19वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2011 में हिमांशु शेखर का चयन बाल वैज्ञानिक के रूप में राज्य स्तर पर किया गया था एवं वर्तमान में भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - अमित कुमार