LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Amrit Bharat Express: बिहार में हाई-टेक ट्रेन की बहार! कल पीएम मोदी हरी झंडी दिखा कर करेंगे मुंबई अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ

Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सहरसा से मुंबई तक की इसकी पहली यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

Amrit Bharat Express
बिहार में हाई-टेक ट्रेन की बहार!- फोटो : Reporter

Amrit Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सहरसा से मुंबई तक की इसकी पहली यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है।

इस ट्रेन में बायो-शौचालय, एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, खाद्य सुविधाएं और आरामदायक सीटिंग जैसी विशेषताएं शामिल की गई हैं। साथ ही, इसका किराया भी किफायती रखा गया है, जिससे हर वर्ग के यात्री इसका लाभ उठा सकें।

Diarch GO

खगड़िया और अलौली में भी शुभारंभ

सहरसा-मुंबई लोकमान्य तिलक अमृत भारत ट्रेन का ठहराव खगड़िया जिले के मानसी और खगड़िया स्टेशन पर भी होगा, जिससे स्थानीय लोगों में भारी उत्साह का माहौल है। खगड़िया स्टेशन पर यह ट्रेन दोपहर 12:58 बजे पहुंचेगी, जहां से इसे आगे के सफर के लिए हरी झंडी दिखाई जाएगी।

इसके साथ ही खगड़िया सांसद राजेश वर्मा अलौली स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन का भी शुभारंभ करेंगे। मानसी से अलौली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कल दोपहर 12:30 बजे मानसी स्टेशन से रवाना होगी।

NSIT
Nsmch

वर्षों पुराना सपना होगा साकार

अलौली के लोगों के लिए यह दिन ऐतिहासिक होगा, क्योंकि लंबे समय से वहां के लोगों की मांग थी कि क्षेत्र में यात्री ट्रेन का संचालन शुरू हो। अब यह सपना साकार होने जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट