LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Teacher News : हेडमास्टर का खेला, छात्रा की प्रोत्साहन राशि अपने ‘मेहरारू’ के खाते में भेजा, एसीएस सिद्धार्थ ने लिया कड़ा एक्शन

Bihar Teacher News : बिहार में हेडमास्टर का अनोखा कारनामा सामने आया है. जहाँ उन्होंने छात्रा की प्रोत्साहन राशि अपनी पत्नी के खाते में भेज दिया. हो गयी कार्रवाई....

Bihar Teacher News : हेडमास्टर का खेला, छात्रा की प्रोत्साहन
हेडमास्टर का खेला - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : पिछले दिनों खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कुल्हड़िया की चर्चा खास रही। मामला यह था कि मध्य विद्यालय कुल्हड़िया के प्राचार्य दिवाकर तिवारी ने विद्यालय की छात्रा रिचा कुमारी को मिलने वाली सहायता राशि उसके खाते में ना भेज कर खुद की पत्नी जो उसी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है के खाते में भेज दी थी। जांचोपरांत जब दिवाकर तिवारी इस मामले में फंसे तो उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया। 

अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। बताते चलें कि छात्रा रिचा कुमारी के पिता सीको शर्मा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी खगड़िया, जिला परिषद सदस्य ,तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर यह बताया है कि जिस मामले में मध्य विद्यालय कुलड़िया के प्राध्यापक दिवाकर तिवारी निलंबित हो चुके हैं। 

अब इस विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका रेखा कुमारी ने उनकी बेटी रिचा कुमारी को₹14000 हाथ में देकर एक वीडियो बना लिया। जिस वीडियो में कोई आवाज नहीं है। उस वीडियो को देखकर यह लग रहा है की बच्ची को जबरदस्ती रुपया हाथ में देकर वीडियो बनाया जा रहा है। उसी वीडियो को छात्रा रिचा कुमारी के पिताजी के मोबाइल पर भेज दिया गया और यह कहा गया कि आप मामला को रफा दफा कर लीजिए नहीं तो आप पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट