LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Khagaria News:गंगा ने छीन ली युवती की जिंदगी! नहाने गई स्कूली बच्ची की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Khagaria News:लोगों ने एक युवती को नदी में स्नान करते देखा। जब वह गहरे पानी की ओर बढ़ने लगी, तो लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे।

Khagaria News
गंगा ने छीन ली युवती की जिंदगी! - फोटो : Reporter

Khagaria News: खगड़िया के  परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक रुपौहली गंगा घाट पर  सुबह वर्ग नवम की 15 वर्षीय छात्रा की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी किनारे नाव का इंतजार कर रहे 20 से अधिक लोगों ने देखा कि लड़की अकेली स्नान करने उतरी और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई। लोगों के बचाने के प्रयास से पहले ही वह डूब चुकी थी। नाव और बांस की मदद से उसके शव को बाहर निकाला गया।

किनारे पर एक घंटे तक पहचान की प्रक्रिया चलने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। परबत्ता पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने शव की तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित की। पहचान न होने पर पुलिस शव को थाने ले गई, जहां एक घंटे बाद उसकी पहचान मौसम कुमारी (पिता प्रदीप दास), उच्च विद्यालय कन्हैयाचक की छात्रा के रूप में हुई। वह पांच भाइयों के बाद इकलौती बहन थी।

Diarch GO

परिजनों ने बताया कि स्नान के दौरान उसकी मौत हुई, हालांकि स्पष्ट कारण अज्ञात है क्योंकि वह अकेली ही स्नान करने गई थी, जिसको लेकर चर्चा भी हो रही है। परबत्ता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि इसी गंगा घाट पर शिवरात्रि के दिन भी 18 वर्षीय अंशु कुमार की डूबने से मौत हुई थी।

अमित कुमार की रिपोर्ट